फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Panic erupted in Gorkha Nagar, Jammu, after a drone was found on the roof of a house; police have launched an

Jammu: जम्मू के गोरखा नगर में घर की छत पर ड्रोन मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 10 Jan 2026 01:52 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Sat, 10 Jan 2026 01:52 PM IST
सार

जम्मू के गोरखा नगर में शनिवार सुबह एक घर की छत पर अज्ञात ड्रोन मिलने से हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Panic erupted in Gorkha Nagar, Jammu, after a drone was found on the roof of a house; police have launched an
जम्मू में गोरखा नगर के घर की छत पर मिला ड्रोन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू शहर के गोरखा नगर में शनिवार को एक घर की छत पर ड्रोन मिला है। पुलिस के अनुसार सुबह 11 बजे ऊषा रानी ने अपने घर की छत पर ड्रोन होने की सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और इसे अपने कब्जे में ले लिया। ड्रोन से किसी तरह की संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिला है लेकिन ड्रोन कहां से आया, इसका पता नहीं चला है।

विज्ञापन


ड्रोन को फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) में जांच के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान भी चलाया। देखने में ये ड्रोन शादियों और अन्य आयोजनों में वीडियो बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाला लगता है। इसमें कैमरा भी लगा है। एसपी साउथ अजय शर्मा ने कहा कि यह सामान्य ड्रोन है। इसमें किसी तरह का दूसरा कनेक्शन नहीं है। मामले में जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed