फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Panic among people on joining the travel history of Sunderbani by three members of the same family

एक ही परिवार के तीन सदस्यों की ट्रैवल हिस्ट्री सुंदरबनी से जुड़ने पर लोगों में दहशत

विज्ञापन
Panic among people on joining the travel history of Sunderbani by three members of the same family
सुंदरबनी। जम्मू के गुढ़ा बख्शी नगर में एक ही परिवार के तीन लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की ट्रैवल हिस्ट्री सुंदरबनी से जुड़ने को लेकर पूरे दिन लोगों में दहशत का माहौल रहा। हालांकि प्रशासनिक छानबीन में जब इसे अफवाह बताया गया तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

जम्मू के गुढा बख्शी में रहने वाले एक ही परिवार के तीन सदस्यों के साथ उनके घर रह रहे ड्राइवर के भी कोरोना पॉजिटिव होना पाया गया। चालक का पैतृक गांव उधमपुर तथा पीड़ित परिवार का पैतृक गांव उपजिला सुंदरबनी के बैरीपतन तहसील के टेरी गांव में होना बताया गया। वीरवार की सुबह इस बात की अफवाह फैल गई कि पीड़ित परिवार कुछ दिन पहलेे अपने घर आया था और नजदीकी रिश्तेदारों से भी मिला था। जम्मू पहुंचने पर उनमें कोरोना वायरस पाया गया। हालांकि प्रशासन ने इस बात को लेकर पूरी सतर्कता बरतते हुए एडीसी सुंदरबनी विनोद कुमार बहनाल तहसीलदार बैरीपतन ध्रुव गुप्ता और थाना प्रभारी संजीव सिंह सथालिया को लेकर टेरी गांव पहुंचे और लोगों से पूछताछ की तो पीड़ित परिवार के पांच माह पहले वहां जाने की जानकारी मिली। इसकी जानकारी होने पर प्रशासन तथा लोगों ने राहत की सांस ली। एडीसी विनोद कुमार बहनाल ने कहा कि अगर कोई बात पता चलती है तो लोग उसे तत्काल प्रशासन के संज्ञान में लाएं। कहा कि अफवाहों से बचकर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed