{"_id":"6437136b2893fef98c0a0214","slug":"panchayet-meeting-arniyan-rspura-news-c-10-1-91299-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कमेटी के पास रहेंगी सीएफसी की चाबियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कमेटी के पास रहेंगी सीएफसी की चाबियां
Thu, 13 Apr 2023 01:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Thu, 13 Apr 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। सुचेतगढ़ ब्लॉक की ब्यासपुर परलाह पंचायत के तीन कम्युनिटी फैसिलिटी सेंटर (सीएफसी) से संबंधित मुद्दे का बुधवार को निदान हो गया। पंचायत इंस्पेक्टर और ग्राम सेवक की देखरेख में हुई बैठक में सर्वसहमति से तीनों सीएफसी की चाबियां संबंंधित कमेटियों के पास ही रखने का फैसला लिया गया। साथ ही कोई कार्यक्रम होने ने की सूरत में संबंधित कमेटियों से चाबियां लेने का भी निर्णय लिया गया है।
बुधवार को पंचायत घर में बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें सरपंच शशि कुमार, पंच व अन्य लोग मौजूद रहे। बैठक विकास खंड अधिकारी सुचेतगढ़ वरुण चौधरी के आदेश पर पंचायत इंस्पेक्टर व ग्राम सेवक की देखरेख में हुई। ग्राम सेवक ने बताया कि पंचायत में तीन सीएफसी हैं, जिनमें से दो वार्ड छह व एक वार्ड नंबर 11 में है। इनकी चाबियां वहां पर बनाई गई कमेटी के पास हैं और कमेटी ही इनका रखरखाव करती हैं। ग्राम सेवक ने कहा कि सीएफसी की चाबियां सरपंच के हवाले की जाएं। सरपंच ने कहा कि संबंधित वार्ड के पंच को ही चाबियां दी जाएं। पंचों ने कहा कि जिन कमेटियों के पास सीएफसी की जिम्मेदारी है उन्हीं के पास ही चाबियां रहने दी जाएं। सर्वसहमति से प्रतिनिधियों ने इस फैसले को मंजूरी दे दी। ग्राम सेवक ने कहा कि सरकारी बैठक, कैंप, सामाजिक कार्यक्रम, पुलिस-पब्लिक मीटिंग सहित जनहित के कार्यों में इन केंद्रों का इस्तेमाल किया जा सकता है। कमेटी से इनकी चाबियां ले सकता है। ग्रामसेवक बच्चन लाल ने कहा कि सर्वसहमति से मामले का निदान हो गया है। इससे लोगों को सुविधा मिलेगी।