{"_id":"5f8225e73c4e1a1c591cff9c","slug":"panchayats-by-elections-will-not-be-held-on-party-basis-notification-will-be-released-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टी आधार पर नहीं होंगे पंचायत उप चुनाव, जल्द जारी होगी अधिसूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टी आधार पर नहीं होंगे पंचायत उप चुनाव, जल्द जारी होगी अधिसूचना
Sun, 11 Oct 2020 02:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 11 Oct 2020 02:51 AM IST
विज्ञापन
demo pic...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में पंचायत उप चुनाव पार्टी आधार पर नहीं होंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी हिरदेश कुमार ने शनिवार को राजनीतिक पार्टियों के नेताओं से पंचायत और स्थानीय निकायों के उप चुनाव पर चर्चा के दौरान यह बात कही।
विज्ञापन
फरवरी 2020 में चुनाव विभाग ने पार्टी आधार पर पंचायत उप चुनाव करवाने की अधिसूचना जारी की थी। इसका कड़ा विरोध हुआ था और 18 फरवरी को चुनाव अधिसूचना को वापस ले लिया गया था। अब चुनाव विभाग ने यू-टर्न लेते हुए गैर पार्टी आधार पर पंचायत उप चुनाव करवाने का फैसला लिया है। हिरदेश कुमार ने कहा कि पंचायत उप चुनाव में बैलेट वोटिंग होगी। यानी वोट मतपेटियों में डाले जाएंगे।
विज्ञापन
चुनावी प्रक्रिया पार्टी आधारित नहीं होगी, वहीं स्थानीय निकायों के उप चुनाव पार्टी आधार पर ईवीएम से करवाए जाएंगे। इसके लिए विस्तृत शेेड्यूल जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उप चुनाव के चुनाव सामग्री की खरीददारी और अन्य प्रबंधों को अंतिम रूप दे दिया गया है। पंचायत और स्थानीय निकाय उप चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को वोट डालने का अवसर मिले, इसके लिए एक जनवरी 2020 से अपडेट मतदाता सूचियों को आधार बनाया जाएगा।
विज्ञापन