फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pakistani troops fired at indian posts along the loc in poonch

37 घंटे में दूसरी बार सीजफायर का उल्लंघन

Sun, 10 Aug 2014 09:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, जम्मू
टीम डिजिटल/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 10 Aug 2014 09:18 PM IST
विज्ञापन
pakistani troops fired at indian posts along the loc in poonch

पाकिस्तान ने एक फिर सीजफायर का उल्लंघन किया है। यह सीजफायर उल्लंघन 37 घंटे में दूसरी बार किया गया है। पाकिस्तानी रेंजरों ने पुंछ जिले से सटी एलओसी के पास आज दिन में फायरिंग की।

विज्ञापन


डिफेंस पब्लिक रिलेशन ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने बताया कि पाक ने आज पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर पर छोटे ऑटोमेटिक हथियारों से दिन के 11:30 बजे के आस पास बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की।
विज्ञापन


दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही। उन्होंने बताया कि इस गोलीबारी में जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

इस महीने में अबतक तीन बार सीजफायर का उल्लंघन

pakistani troops fired at indian posts along the loc in poonch

इस महीने तीसरी बार पाक ने सीजफायर का उल्लंघन किया है। पांच अगस्त को पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ जिले के शेर शक्ति इलाके में भारतीय चौकियों को निशाना बनाया था। वहीं 9 अगस्त को पाक ने एक बार फ‌िर राजोरी के बीजी सेक्टर में गोलीबारी की थी।

पाक‌िस्तान ने ये सीजफायर का उल्लंघन 37 घंटे में दूसरी बार क‌िया है। च‌िनाब में बहे बीएसएफ के जवान की वापसी के कुछ घंटो के बाद ही पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर युद्ध विराम का उल्लंघन क‌िया था।

बता दें कि भारतीय सेना को आदेश दिया गया है कि वह संघर्ष विराम के उल्लंघन, गोलीबारी और सीमा पार से घुसपैठ की कोशिशों का जवाब दे। जुलाई में पाकिस्तान ने आठ बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed