फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pakistani terrorists were planning to attack in delhi and jammu on independence day

पाकिस्तान से रची गईं थी दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस पर हमले की साजिश

Tue, 07 Aug 2018 12:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 07 Aug 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
pakistani terrorists were planning to attack in delhi and jammu on independence day
जाकिर मूसा - फोटो : फाइल
अलकायदा आतंकी जाकिर मूसा ने स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली को दहलाने की साजिश रची थी। इसके साथ ही स्वतंत्रता दिवस पर जम्मू में भी हमले की योजना थी। इसका खुलासा रविवार को गांधीनगर से चीन निर्मित आठ ग्रेनेड के साथ पकड़े गए आतंकी इरफान हुसैन ने किया है। इरफान ने बताया कि उसे दिल्ली में यह ग्रेनेड एक अन्य साथी को सौंपने थे। इरफान आतंकी जाकिर मूसा के संगठन अंसार गजावत उल हिंद का सक्रिय सदस्य है। वह जाकिर मूसा के बाद उसके संगठन में नंबर दो रेहान के संपर्क में पिछले एक साल से था।
विज्ञापन

 
जम्मू जोन के आईजीपी डॉ. एसडी सिंह ने बताया कि पुलवामा के आवंतीपोरा निवासी आतंकी इरफान हुसैन से पुलिस ने चीन के बने आठ ग्रेनेड के अलावा 60,540 रुपये की नगदी भी बरामद की है। पुलिस को उसकी जम्मू में मौजूदगी की पहले से सूचना मिली थी। रविवार को वह गांधीनगर के ग्रीन बेल्ट पार्क से दिल्ली जाने वाल्र्री बस में चढ़ने के लिए खड़ा था तभी उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन

मूसा के नंबर दो कमांडर पाक आतंकी रेहान के संपर्क में था इरफान

pakistani terrorists were planning to attack in delhi and jammu on independence day
आतंकी को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में इरफान ने बताया कि वह जाकिर मूसा के संगठन में दूसरे नंबर के पाकिस्तानी आतंकी कमांडर रेहान के संपर्क में था। वह घाटी में कई आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा है। आईजी ने अलकायदा के जाकिर मूसा से संपर्क से भी इंकार नहीं किया है। उन्होंने कहा सुरक्षा में कोई चूक नहीं है। अगर चूक होती तो उसे पकड़ा नहीं जाता। दिल्ली में उसका कौन साथी है और कश्मीर से जम्मू तक कैसे पहुंचा इसकी जांच की जा रही है। इरफान के पकड़े जाने को पुलिस एक बड़ी कामयाबी मान रही है। 

सीरियल ब्लास्ट करने की थी साजिश
जाकिर मूसा ने नई दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट करने की साजिश रची थी। सूत्रों के अनुसार, संगठन के अन्य कमांडर रेहान ने इरफान को कहा था कि वह किसी तरह दिल्ली नहीं पहुंचे तो जम्मू में ही ब्लास्ट कर दे। दिल्ली में किसी भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र में इन ग्रेनेड को दागने की साजिश थी। इरफान श्रीनगर से जम्मू बस से पहुंचा और बस स्टैंड क्षेत्र से पैदल ही गांधीनगर ग्रीन बेल्ट पार्क पहुंचा था। आशंका है कि इन ग्रेनेड ब्लास्ट के लिए कुछ अन्य साथी भी होंगे, उनके बारे में भी पता लगाया जा रहा है।  
 
सेफ हाउस में चल रही पूछताछ
सोमवार को पुलिस कंट्रोल रूम में आतंकी इरफान को कड़ी सुरक्षा के बीच लाया गया। उसका गांधीनगर अस्पताल में मेडिकल कराया गया फिर सेफ हाउस ले जाया गया। जहां विभिन्न खुफिया एजेंसियां, एसओजी, पुलिस के अधिकारी उससे पूछताछ कर रही हैं। 

दिल्ली में इरफान के कुछ और साथी होने की आशंका
जम्मू पुलिस की टीम दिल्ली और कश्मीर भी जाएगी। दिल्ली पुलिस से भी संपर्क किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार नई दिल्ली पुलिस की एटीएस के संयुक्त आयुक्त से संपर्क करके बताया गया कि दिल्ली में आतंकी इरफान के कुछ और साथी मौजूद हैं। जिसकी जानकारी हासिल की जा रही है। पुलिस की एक टीम को कश्मीर रवाना किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस नजदीक आने के कारण पुलिस की कार्रवाई काफी तेज चल रही है। कुछ और लोगों की भी धरपकड़ की जा सकती है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed