फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pakistani terrorist were involed in pulwama attack

पुलवामा हमले में पाकिस्तानी आतंकी थे शामिल, जैश-ए-मोहम्मद से था संबंध

Sun, 27 Aug 2017 08:46 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sun, 27 Aug 2017 08:46 PM IST
विज्ञापन
pakistani terrorist were involed in pulwama attack
पुलवामा हमले में शामिल पाकिस्तानी आतंकी - फोटो : DEMO PHOTO

पुलवामा पुलिस लाइन हमले में मारे गए तीनों आतंकियों की शिनाख्त कर ली गई है। जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े तीनों पाकिस्तानी आतंकी थे। इस बीच पुलिस लाइन परिसर में जहां आतंकी हमला हुआ था, उस स्थल को सील कर वहां लोगों को जाने से रोक दिया गया है, ताकि यदि कोई विस्फोटक फटने से रह गया हो तो किसी प्रकार का नुकसान न हो।

विज्ञापन


 हमले के बाद रियासत के सभी पुलिस लाइनों तथा महत्वपूर्ण स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। ज्ञात हो कि हमले में सीआरपीएफ तथा पुलिस के चार-चार जवान शहीद हो गए थे। सीआरपीएफ के घायल तीन जवानों की हालत स्थिर है। फिदायीन हमला करने वाले तीनों आतंकियों के शव रविवार को बरामद कर लिए गए। इनकी शिनाख्त अबु साद, दाउद तथा अल बकर के रूप में हुई है।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि आतंकियों ने आईईडी बिछा रखा था, जिसे डिफ्यूज करने के दौरान काफी दूर तक धमाके की आवाज सुनी गई। आतंकियों को मार गिराने के लिए सुरक्षा बलों ने जहां वे छिपे थे, उस बिल्डिंग को विस्फोट कर गिरा दिया। इस दौरान लगी आग में दो आतंकियों के शव बुरी तरह झुलस गए थे। घायल 92 बेस अस्पताल में भर्ती सीआरपीएफ के घायल जवानों प्रभु नारायण यादव, पहमे कुमार तथा राय सुधाकर एसबी की हालत स्थिर बताई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed