फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistani terrorist Salim Parre killed in encounter, search operation continues in the area

जम्मू-कश्मीर: घाटी में लश्कर का खूंखार पाकिस्तानी आतंकी सलीम पर्रे मुठभेड़ में ढेर, नागरिकों की हत्याओं में रहा है शामिल

Mon, 03 Jan 2022 04:09 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 03 Jan 2022 04:09 PM IST
सार

श्रीनगर मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है। प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का आतंकवादी सलीम पर्रे का मुठभेड़ में खात्मा हो गया है, ऑपरेशन जारी है

विज्ञापन
Pakistani terrorist Salim Parre killed in encounter, search operation continues in the area
मुठभेड़ स्थल के पास तैनात सुरक्षाबल और वाहन। - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

सुरक्षाबलों ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के सरगना को मुठभेड़ में मार गिराया है। वह नागरिकों की हत्याओं और सुरक्षाबलों पर हमले समेत कई वारदात में शामिल रहा है। कश्मीर पुलिस के आईजी विजय कुमार ने बताया कि आतंकी की पहचान सलीम पर्रे के तौर पर हुई है। वह पाकिस्तान का रहने वाला है। अधिकारी ने बताया कि मोस्ट वांटेड और खूंखार आतंकी की कई दिनों से तलाश चल रही थी। अधिकारी के मुताबिक इलाके में अभी मुठभेड़ जारी है।

विज्ञापन


सुबह ही अरनिया सेक्टर में मारा गया था घुसपैठिया 
सीमा सुरक्षा बल(बीएसएफ) ने जम्मू संभाग के अरनिया सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया है। जवानों ने एक घुसपैठिए को मार गिराने में सफलता पाई है। पिछले तीन दिनों में पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की ये दूसरी साजिश रची गई। इससे पहले कश्मीर संभाग के कुपवाड़ा में आतंकी ने घुसपैठ करने की कोशिश की थी, जिसे सेना के जवानों ने मार गिराया था।
विज्ञापन


सेना ने पाकिस्तान से कहा- सीमा पर आतंकी मारा गया, शव ले जाओ
कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में शनिवार को सेना ने बैट (पाकिस्तानी थल सेना की बॉर्डर एक्शन टीम) हमले की साजिश को नाकाम करते हुए एक आतंकी मुठभेड़ में मार गिराया था। मारा गया आतंकी पाकिस्तान का रहने वाला था। उसकी शिनाख्त मोहम्मद शब्बीर के रूप में हुई। सेना ने पाकिस्तानी थल सेना से हॉटलाइन पर संपर्क कर मारे गए आतंकी का शव वापस ले जाने को कहा गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसएफ ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के जम्मू सेक्टर से बरामद किए हथियार, पाकिस्तान से भेजे जाने का शक  
सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने जम्मू सेक्टर से हथियारों की खेप बरामद की है। सोमवार सुबह जवान गश्त पर थे। इस बीच उन्होंने झाड़ियों में छिपाकर रखे गए बैग को देखा। तलाशी लेने पर उससे बड़ी संख्या में हथियार बरामद हुए। इसके बाद इलाके में  तलाशी अभियान शुरू किया गया। अंतरराष्ट्रीय सीमा चौकी 35 के पास मिले बैग से गोला-बारूद और प्रतिबंधित दवाइयां भी मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed