{"_id":"61a058e14b235f205d38fd79","slug":"pakistani-terrorist-infiltrating-rajori-killed-arms-and-other-items-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: पुंछ में एलओसी पर घुसपैठ का मास्टरमाइंड आतंकी ढेर, हथियार और अन्य सामान बरामद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: पुंछ में एलओसी पर घुसपैठ का मास्टरमाइंड आतंकी ढेर, हथियार और अन्य सामान बरामद
Sat, 27 Nov 2021 01:47 AM IST
विमल शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 27 Nov 2021 01:47 AM IST
सार
राजोरी जिले में घुसपैठ की आशंका को देखते हुए सीमा पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
loc
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुंछ में मेंढर के भींबर गली सेक्टर में सेना ने घुसपैठ को नाकाम करते हुए एक पाकिस्तानी आतंकी को मार गिराया। मारा गया आतंकी हाजी आरिफ मोहम्मद पाकिस्तानी सेना का पूर्व हवलदार था, जिसके साथ आए तीन और आतंकी वापस भाग खड़े हुए। पाकिस्तानी सेना ने आरिफ को एलओसी पार आतंकियों के लांचिंग पैड का कमांडर बनाया था। सेना इसे बड़ी सफलता मान रही है।
विज्ञापन
पीओजेके में धरकुंडी और खुरैटा लांचिंग पैड से घुसपैठ के मास्टर माइंड के मारे जाने से आतंकी तंजीमों को बड़ा झटका लगा है। मारे गए आतंकी का शव और हथियार बरामद कर सेना ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया। सेना ने जिस इलाके में घुसपैठ को नाकाम किया है, पाकिस्तान ने पिछले दिनों इससे सटे जंगल में आग लगाई थी, जिससे विस्फोट के साथ बारूदी सुरंगें भी उड़ गई थीं। यह बारूदी सुरंगें पाकिस्तानी घुसपैठ को रोकने के लिए बिछाई गई थीं।
विज्ञापन
सैन्य सूत्रों ने बताया कि वीरवार रात भींबर गली सेक्टर की अग्रिम पोस्ट के करीब सेना को कुछ हरकत दिखाई दी। सतर्क सैनिकों ने चार के ग्रुप में घुसपैठ कर रहे आतंकियों की मौजूदगी को भांपा और फायरिंग कर दी। एक आतंकी वहीं ढेर हो गया। अन्य आतंकी वापस भाग गए। एहतियात बरतते हुए इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया। सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आतंकी के शव और उसके हथियार को कब्जे में लिया गया। रक्षा प्रवक्ता के अनुसार घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर एक पाकिस्तानी आतंकी मार गिराया गया है। आतंकी के कब्जे से हथियार और विस्फोटक बरामद हुए हैं। पूरे क्षेत्र को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
पाकिस्तान की एसएसजी को गाइड करता था आरिफ
हाजी आरिफ मोहम्मद को नौशेरा सेक्टर व आसपास के इलाकों की भौगोलिक परिस्थितियों की बारीकी से जानकारी थी। आतंकियों की घुसपैठ कराने में शातिर आरिफ पाकिस्तानी सेना के स्पेशल सर्विस ग्रुप (एसएसजी) को गाइड करता था। यही नहीं, उसे खुरैटा में जमीन दी गई थी, जहां उसने ढांचे बनवाकर आतंकियों को रखने का इंतजाम किया था। घुसपैठ की बड़ी कड़ी होने के चलते उसे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और आतंकी तंजीमों से मोटी रकम मिलती थी। उसका परिवार दुबई में रहता है।