फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Pakistani Radio is heard in indian border area

जम्मू-कश्मीर में रेडियो के रास्ते ‘पाकिस्तान’ की घुसपैठ

Wed, 05 Oct 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 05 Oct 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
 Pakistani  Radio is heard in indian border area
रेडियो - फोटो : Demo Pic
आतंकियों की घुसपैठ कराने में नाकाम हो रहे पाकिस्तान ने रेडियो से अपना दखल बढ़ाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


पाकिस्तान ने सियालकोट रेडियो स्टेशन के मार्फत भारत के खिलाफ प्रोपगेंडा तेज कर दिया है। पाकिस्तान ने अपने एफएम चैनल 94.0 की फ्रीक्वेंसी बढ़ा दी है, जिससे घाटी ही नहीं जम्मू के कई इलाकों में पाकिस्तान का सिगनल आसानी से पहुंच रहा है। 

रेडियो के माध्यम से पाकिस्तानी चैनल कश्मीर हिंसा का जिक्र आपत्तिजनक लहजे और अतिरेक में कर रहा है।

भारत के खिलाफ देर रात प्रसारण करते हैं पाक चैनल

 Pakistani  Radio is heard in indian border area
भारत-पाक सीमा - फोटो : PTI
चैनल में निश्चित अंतराल में प्रसारित होने वाले समाचार बुलेटिन के अलावा संवाद कार्यक्रमों में भारत विरोधी तत्वों को बड़े ही सम्मान सूचक शब्द मसलन ‘कश्मीरियों के हमदर्द’, ‘कश्मीरियों के हिमायती’ का प्रयोग किया जा रहा है।

भारतीय सेना के जवानों और जेएंडके पुलिस पर जानलेवा हमला करने के दौरान जवाबी हमले में जान गंवाने वाले लोगों को ‘शहीद’ संबोधन दिया जा रहा है। घाटी में मृतकों की संख्या भी अधिक बताई जाती है।

खास बात यह है कि चैनल का प्रसारण देर रात बड़ी मशरूफियत से उस समय होता है, जब भारतीय रेडियो चैनल का प्रसारण थम चुका होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले तीन-चार साल से हो रही ऐसी घटना

 Pakistani  Radio is heard in indian border area
इंडो पाक बॉर्डर पर बीएसएफ ने बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था - फोटो : फाइल फोटो
सूत्रों का कहना है कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है, ताकि पाकिस्तान चैनल की फ्रीक्वेंसी में भारतीय चैनल की फ्रीक्वेंसी का दबाव न रहे और प्रसारण पूरी तरह स्पष्ट हो सके। वहीं कई इलाकों में तो दिन के समय भी सीमा पार का प्रसारण सुनाई दे रहा है।

पिछले तीन-चार साल से यह देखा जा रहा है कि पाकिस्तान अपनी कूटनीति के तहत रेडियो फ्रीक्वेंसी जेएंडके तक पहुंचा रहा है। अब तो जम्मू के ऊंचाई वाले क्षेत्रों मसलन उधमपुर, पत्नीटाप में भी बड़ी आसानी से उनकी पहुंच है।

जम्मू शहर में भी जानीपुर, रूपनगर जैसे क्षेत्रों में दिन में पाकिस्तानी चैनल कैच होता है। देर रात रेडियो प्रसारण के पीछे किसी साजिश की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed