पाकिस्तानी युवक बोला, 'आतंकी सज्जाद मेरा भाई'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर के राफियाबाद से पकड़ा गया आतंकी सज्जाद पाकिस्तान का है इस बात की पुष्टि हो गई है। इसकी पुष्टि पाकिस्तान में रहने वाले आंतकी सज्जाद के चचेरे भाई ने की है।
हिंदुस्तानटाइम्स में छपी खबर में ये कहा गया है कि पकड़ा गया आतंकी सज्जाद पाकिस्तान का रहने वाला है। राफियाबाद में पकड़े गए आतंकी सज्जाद से पूछताछ के दौरान कुछ पाकिस्तान के नंबर लिए गए थे। इन नंबरों पर रविवार दोपहर बाद पाकिस्तान कॉल की गई थी।
भारतीय अधिकारियों द्वारा किए गए फोन को पाकिस्तान में एक असद नाम के शख्स ने उठाया था। पूछताछ के दौरान इस शख्स ने सज्जाद को अपना चचेरा भाई बताया है।
असद ने भारतीय अधिकारियों को बताया कि सज्जाद अहमद उसका चचेरा भाई है जो दो साल से ज्यादा समय से गायब था। सज्जाद की गिरफ्तारी की खबर उसे अखबार के जरिए मिली है।
ढाई साल पहले घर से हुआ था फरार
सज्जाद ने सेना की पूछताछ के दौरान बताया था कि वह पाकिस्तान के पंजाब के मुजफ्फरगढ़ का रहने वाला है। इस बात की पुष्टि उसके चचेरे भाई ने की है। आतंकी का चचेरा भाई असद कराची में सिक्यॉरिटी गार्ड की नौकरी करता है।
बातचीत के दौरान असद ने सज्जाद के पिता फैज बख्श का नंबर दिया। आपको बताते चलें कि पूछताछ के दौरान सज्जाद ने अपने पिता का नाम फैज़ बख्श बताया था और वह मुजफ्फरगढ़ रहने वाला बताया था। असद लगातार अपने भाई से बात करने की भी गुजारिश करता रहा और कहा कि उसके मां-बाप यह खबर सुनने के बाद से बहुत परेशान हैं।
असद ने बताया कि ,'सज्जाद पहले छोटा-मोटा काम धंधा करके खर्च चलाता था। वह करीब ढाई साल पहले घर छोड़कर चला गया और फिर वापस नहीं लौटा। तब से हमारा उससे कोई संपर्क नहीं रहा।
हमें संदेह था कि लश्कर ने उसे अगवा कर लिया है। हमें तो यह भी नहीं पता था कि वह जिंदा है या मर गया। अब भारतीय सेना द्वारा उसकी गिरफ्तारी की खबर सुनकर हम सब हैरान हैं।'
जमात- उद-दावा पर अपने भाई के अपहरण का आरोप लागाया
असद से जब पूछा गया कि क्या उसे पता है कि उसके भाई को लश्कर ने ट्रनिंग दी है। असद ने बताया कि हम लोग एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं।
हमारा परिवार बहुत अधिक धार्मिक है और रोज नमाज़ अता करते है। सज्जाद के भाई असद ने जमात- उद-दावा पर अपने भाई के अपहरण का आरोप लागाया है। आपको बता दें कि जमात- उद-दावा मुजफ्फरगढ़ में काफी सक्रिय है।
आपको बता दें कि पिछले हफ्ते सेना ने लश्कर ए तैयबा के आतंकी सज्जाद को एक गुफा से पकड़ा था, वह मिर्ची बम के चलते पकड़ा गया था। एक महीने के अंदर जिंदा पकड़ा गया सज्जाद दूसरा पाकिस्तानी आतंकी है। इससे पहले सेना के हाथ नावेद नाम का आतंकी लगा था।