{"_id":"5d2c43d18ebc3e6cd3275cd4","slug":"pakistani-intruder-shot-by-bsf-in-samba-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: साम्बा जिले में बीएसएफ ने पाक घुसपैठिए को किया ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: साम्बा जिले में बीएसएफ ने पाक घुसपैठिए को किया ढेर
Mon, 15 Jul 2019 02:43 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Mon, 15 Jul 2019 02:43 PM IST
विज्ञापन
फाइल
बीएसएफ के जवानों ने साम्बा जिले की अंतरर्राष्ट्रीय सीमा पर अंधेरे की आड़ में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया है। मारे गए घुसपैठिए की आयु साठ साल के करीब बताई जा रही है।
विज्ञापन
सोमवार तड़के सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर की अग्रिम चौकी पर सर्तक बीएसएफ के जवानों ने अंधेरे की आड़ में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने की कोशिश कर रहे एक घुसपैठिए को नाइट विजय डिवाइस पर देख लिया। इस दौरान जवानों ने उसे रुकने की चेतावनी दी। इसके बाद चेतावनी अनसुना कर आगे बढ़ रहे पाकिस्तानी घुसपैठिए को जवानों ने मार गिराया।
विज्ञापन
आशंका जताई जा रही रही है कि मारा गया घुसपैठिया आतंकवादियों का गाइड भी हो सकता है। जवानों को उसके पास से कुछ नहीं मिला है, जिसके कारण घुसपैठिए की पहचान नहीं हो पाई है। बीएसएफ के जवानों ने आगे की कार्रवाई के लिए शव को पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन