{"_id":"68be87a6b9c976a3410906e7","slug":"pakistani-intruder-arrested-in-jammu-s-rs-pura-sector-arms-heroin-and-drones-also-recovered-on-punjab-border-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: जम्मू बॉर्डर पर पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार; BSF ने तस्करी की बड़ी साजिश को किया नाकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: जम्मू बॉर्डर पर पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार; BSF ने तस्करी की बड़ी साजिश को किया नाकाम
Mon, 08 Sep 2025 01:07 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Mon, 08 Sep 2025 01:07 PM IST
सार
बीएसएफ ने जम्मू के आर.एस. पुरा सेक्टर में एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया। वहीं पंजाब बॉर्डर पर कार्रवाई करते हुए बीएसएफ ने पांच तस्करों को दबोचकर हेरोइन, हथियार और ड्रोन बरामद किए।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीमा सुरक्षा बल ने सोमवार को जम्मू के आर.एस. पुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया है। बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि घुसपैठ की यह कोशिश अलर्ट जवानों ने समय रहते नाकाम कर दी। इस मामले में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
विज्ञापन
वहीं, रविवार को पंजाब बॉर्डर पर बीएसएफ ने नशा और हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया। इनके पास से पिस्टल, हेरोइन और एक ड्रोन भी जब्त किया गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, अमृतसर के छब्बल इलाके में बीएसएफ और एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की संयुक्त कार्रवाई में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से 504 ग्राम हेरोइन, एक मोबाइल फोन और एक बाइक बरामद हुई।
विज्ञापन
इसके अलावा तरनतारण के सूर सिंह मार्केट में एक और बड़ी कार्रवाई में चार तस्करों को पकड़ा गया, जिनके पास से 5.032 किलोग्राम हेरोइन, दो पिस्टल, एक स्कॉर्पियो गाड़ी, चार मोबाइल फोन, दो बाइक और 1000 रुपये नकद जब्त किए गए।
रविवार रात के दौरान जवानों ने रनियां इलाके में एक ड्रोन को इंटरसेप्ट किया और तलाशी के दौरान डीजेआई एयर 3 ड्रोन, पिस्टल के पुर्जे और मैगजीन बरामद किए। वहीं वान गांव के खेतों से भी हथियारों के पुर्जे बरामद किए गए।