{"_id":"61d27698b361ee05100648d1","slug":"pakistani-infiltrator-killed-on-international-border-bsf-launched-search-operation-in-the-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मारा गया पाकिस्तानी घुसपैठिया, बीएसएफ ने इलाके में चलाया सर्च अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मारा गया पाकिस्तानी घुसपैठिया, बीएसएफ ने इलाके में चलाया सर्च अभियान
Mon, 03 Jan 2022 09:38 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला,जम्मू
अमर उजाला,जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 03 Jan 2022 09:38 AM IST
सार
सीमा सुरक्षा बलों के जवानों को अरनिया सेक्टर में सीमा पर कुछ हलचल दिखी। इसके बाद उन्होंने सर्च ऑपरेशन चलाया।
विज्ञापन
बीएसएफ
- फोटो : PTI
विस्तार
जम्मू संभाग के अरनिया सेक्टर में पाकिस्तानी घुसपैठिया मारा गया है। सीमा सुरक्षा बलों के जवानों को सीमा पर कुछ हलचल दिखी। इसके बाद उन्होंने सर्च ऑपरेशन चलाया। इसी बीच घुसपैठिया मारा गया है। फिलहाल इस बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं दी है। इससे पहले शनिवार को उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में सेना ने बैट (पाकिस्तानी थल सेना की बॉर्डर एक्शन टीम) हमले की साजिश को नाकाम करते हुए एक आतंकी मुठभेड़ में मार गिराया था। मारा गया आतंकी पाकिस्तान का रहने वाला था । उसकी शिनाख्त मोहम्मद शब्बीर के रूप में हुई है। सेना ने पाकिस्तानी थल सेना से हॉटलाइन पर संपर्क कर मारे गए आतंकी का शव वापस ले जाने को कहा गया है। उसके पास से एक एके 47 राइफल, सात ग्रेनेड व अन्य हथियार बरामद किए गए हैं।
आतंकी से एक एके 47 राइफल, सात ग्रेनेड व अन्य हथियार बरामद किए
खराब मौसम के चलते फिलहाल तलाशी अभियान को रोक दिया गया है। यह जानकारी रविवार को सेना ने दी। सेना की वज्र फोर्स के मेजर जनरल अभिजीत पेंढारकर ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर दोनों (देशों की) सेनाओं के बीच लागू संघर्ष विराम सहमति का पूरी तरह से उल्लंघन करते हुए शनिवार को केरन सेक्टर में बैट (पाकिस्तानी थल सेना की बॉर्डर एक्शन टीम) की ओर से हरकत करने की कोशिश की गई।