{"_id":"5de744d28ebc3e550800a4fc","slug":"pakistani-infiltrator-arrested-from-nowshera-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः नौशेरा सेक्टर में पकड़ा गया पाक अधिकृत कश्मीर का घुसपैठिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः नौशेरा सेक्टर में पकड़ा गया पाक अधिकृत कश्मीर का घुसपैठिया
Wed, 04 Dec 2019 11:02 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 04 Dec 2019 11:02 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में घुसपैठिया
- फोटो : अमर उजाला
पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) के एक व्यक्ति को सेना ने नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा से घुसपैठ करते हुए दबोच लिया। वह अवैध रूप से भारतीय क्षेत्र में घुस रहा था। सेना ने उसे पुलिस को सौंप दिया है।
विज्ञापन
एसएसपी जुगल मनहास ने बताया कि पीओके के जिला भिंबर में समहनी तहसील के चाई नाला गांव निवासी तारिक महमूद नौशेरा सेक्टर में मंगलवार दोपहर नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध परिस्थिति में घूम रहा था।
विज्ञापन
बताया कि वह भारतीय क्षेत्र में घुस रहा था। गश्त कर रहे सेना के जवानों ने उसे देखते ही पकड़ लिया। सेना ने अपने स्तर पर पूछताछ करने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया है। एसएसपी ने कहा कि उससे पूछताछ की जा रही है। घुसपैठिये के पास से कोई हथियार या आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई है। उसकी मेडिकल जांच सहित आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन