फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pakistani handler spoke dujana to be far from a girl

क्यों पाकिस्तानी हैंडलर ने दुजाना से कहा था 'उस लड़की से दूर रहो'?

Wed, 02 Aug 2017 12:39 AM IST
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी Updated Wed, 02 Aug 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
pakistani handler spoke dujana to be far from a girl
अबु दुजाना - फोटो : File Photo

लश्कर के टॉप कमांडर दुजाना के अंत में सुरक्षा एजेंसियों की मदद सबसे ज्यादा उसके छूटे आईफोन और उसके तमाम लड़कियों के कनेक्शन से हुई। कश्मीर की कई आतंकी वारदातों के बाद दुजाना को मोस्ट वांटेड घोषित कर चुकी सेना को उसे ढूंढने की राह में उसका आईफोन सबसे बड़ा रास्ता बन गया। दुजाना के तमाम लड़कियों से बातचीत को कोड्स को इंटरसेप्ट कर सेना और पुलिस को उस तक पहुंचने में सबसे ज्यादा मदद मिली।

विज्ञापन


दरअसल दुजाना को मार गिराने के लिए हुए ऑपरेशन के पीछे सेना को उसके आईफोन से मिले कई नंबरों की प्रमुख भूमिका रही। ये आईफोन पिछले दिनों सुरक्षाबलों के हाथ उस वक्त लगा जब कि उन्होंने दुजाना को दक्षिण कश्मीर के एक इलाके में घेरा।
विज्ञापन


इस आईफोन में दुजाना के कई ऐसे नंबर मिले जिनपर उसकी लगातार बातचीत होती थी। सुरक्षा एजेंसियों ने खुफिया विभाग की मदद से इन नंबरों के पीछे के चेहरों को खंगालना शुरू किया तो पता चला कि इनमें कई नंबर लड़कियों के हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

किसी फातिमा से दूर रहने की मिली थी हिदायत

pakistani handler spoke dujana to be far from a girl
अबु दुजाना - फोटो : self

सबसे पहला नंबर किसी फातिमा नाम की लड़की का था जिससे दुजाना की सबसे ज्यादा बातचीत होने की बात सामने आई। वहीं इस फोन से दुजाना के पाकिस्तान कनेक्शन का भी पता चला। 2010 में पाक से घुसपैठ कर कश्मीर में दाखिल हुए दुजाना को पाकिस्तान से किसी हैंडलर से निर्देश मिलने की बात सामने आई है।

वहीं दुजाना के फोन से एक ऑडियो भी मिला है जिसमें पाक हैंडलर द्वारा पाकिस्तान को फातिमा नाम की लड़की से दूर रहने का मशविरा दिए जाने की बात कही जा रही है। हालांकि सेना ने अब तक इस ऑडियो की पुष्टि तो नहीं की है लेकिन ये कहा जा रहा है कि ये बातचीत पाक में हाफिज के करीबी सैफुल्लाह सज्जाद जट से हुई थी।


वहीं दुजाना के मोबाइल से कई अन्य लड़कियों के फोन नंबर भी बरामद हुए जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने कुछ संदिग्ध नंबरों की लिस्ट को सर्विलांस पर रखना शुरू कर दिया। इनमें एक नंबर दक्षिण कश्मीर में पुलवामा जिले की शाजिया नाम की किसी लड़की का होने की बात कही गई है।

गर्लफ्रेंड से मिलने पुलवामा आया था दुजाना

pakistani handler spoke dujana to be far from a girl
DEMO PHOTO

ये भी माना जा रहा है कि दुजाना शाजिया से मिलने ही पुलवामा आया था और इसी दौरान हुई बातचीत को इंटरसेप्ट कर सेना को उसकी लोकेशन पता चली। इसके बाद सेना की 55 आरआर, एसओजी और सीआरपीएफ द्वारा पुलवामा में सुबह से ही ऑपरेशन शुरू कर दिया गया जिसके बाद हुई मुठभेड़ में दुजाना का अंत कर दिया गया। 

दुजाना का खात्मा भी कुछ ऐसे ही हुआ जैसे कि पिछले साल हिजबुल कमांडर बुरहान वानी का हुआ था। साल 2016 में 8 जुलाई को मारे गए बुरहान को उस वक्त ढेर किया गया था जब कि वो अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने गया था। वहीं हिजबुल और लश्कर के कुछ अन्य आतंकियों को भी मारने के पहले सेना को मिले इनपुटों में आधार वो बातचीत बनी जो इन आतंकियों ने तमाम लड़कियों से की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed