{"_id":"5b4e22c54f1c1b51748b5794","slug":"pakistani-citizen-got-arrested-from-loc-in-palanwala-sector-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर के पलांवाला सेक्टर में एलओसी से पाकिस्तानी नागरिक हुआ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर के पलांवाला सेक्टर में एलओसी से पाकिस्तानी नागरिक हुआ गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
LOC
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना ने पलांवाला सेक्टर मे भारतीय सीमा में घुसपैठ करते एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान उमर उर्फ भालू पुत्र शरीफ भट्ट के रूप में हुई है। इस दौरान उसके कब्जे से पाकिस्तानी करंसी, घड़ी और रुमाल भी बरामद किया गया है। सेना ने पूछताछ के बाद आगामी कार्रवाई के लिए पलांवाला पुलिस को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को सेना ने एलओसी स्थित पलांवाला सेक्टर के रंजीत गेट के सामने फारवर्ड पोस्ट की ओर बढ़ते एक पाकिस्तानी युवक को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। तलाशी के दौरान उसके पास से पाकिस्तानी करंसी जिसमें सौ-सौ के चार, 10-10 के दो नोट और पांच रुपये का सिक्का बरामद किया। इसके अलावा रुमाल और एक हाथ में पहनी घड़ी बरामद की है। पुलिस के मुताबिक युवक मंदबुद्धि है। वह सही ढंग से बात भी नहीं कर पा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।