{"_id":"5d4d75158ebc3e6c926ad732","slug":"pakistani-bat-commandos-active-on-line-of-control-in-kupwada-and-poonch-inputs-with-indian-agencies","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलओसी पर फिर 2012 दोहराने की साजिश में ना'पाक' बैट, कुपवाड़ा और पुंछ में बढ़ी हलचल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलओसी पर फिर 2012 दोहराने की साजिश में ना'पाक' बैट, कुपवाड़ा और पुंछ में बढ़ी हलचल
Fri, 09 Aug 2019 06:58 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Fri, 09 Aug 2019 06:58 PM IST
विज्ञापन
एलओसी
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक साल पहले पाकिस्तान की बैट टीम ने सेना के जवान हेमराज का सिर काट लिया था। यह कायराना हरकत पुंछ के मेंढर सेक्टर में की गई थी। अब तक हेमराज का सिर नहीं मिला है, लेकिन पाकिस्तानी बैट टीम फिर से इसी तरह की वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। खुफिया एजेंसियों के पास इसकी जानकारी पहुंची है। पाकिस्तान की बैट टीम पुंछ, राजोरी और कुपवाड़ा जिलों की एलओसी पर ऐसी हरकत की साजिश रच रही है।
अभी कुछ दिन पहले ही पाकिस्तानी बैट टीम के सात सदस्यों को सेना के जवानों ने मार गिराया था। 2012 के बाद से लगातार पाकिस्तानी बैट टीम इस तरह के हमलों को अंजाम देने की कोशिश कर रही है। जानकारी के अनुसार भारत की ओर से सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद भी बैट टीम की सक्रियता एलओसी से कम नहीं हुई है।
बैट टीमें अब भी एलओसी के पास हैं, जिनको पाकिस्तानी सेना पूरा सहयोग कर रही है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इन टीमों को खर्चा दे रही है। टीमों को हर सुविधा उपलब्ध कराने की फंडिंग आईएसआई कर रही है। सूत्रों का यह भी कहना है कि पीओके में एलओसी के पास यह बैट टीमें वहां की स्थानीय मस्जिदों में पनाह लेकर बैठी हुई हैं। जो एलओसी पर सक्रिय ओवर ग्राउंड वर्करों के लगातार संपर्क में हैं।
विज्ञापन
पुलवामा हमले के बाद सेना की आक्रामकता से बौखलाए आतंकी संगठन किसी बर्बरता वाली घटना को अंजाम देकर बड़ा खून खराबा कराना चाहते हैं। यही वजह है कि बार-बार बैट टीम हमले करने का प्रयास कर रही है।