फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pakistani bat commandos active on line of control in kupwada and poonch, inputs with indian agencies

एलओसी पर फिर 2012 दोहराने की साजिश में ना'पाक' बैट, कुपवाड़ा और पुंछ में बढ़ी हलचल

Fri, 09 Aug 2019 06:58 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Fri, 09 Aug 2019 06:58 PM IST
विज्ञापन
pakistani bat commandos active on line of control in kupwada and poonch, inputs with indian agencies
एलओसी - फोटो : फाइल, अमर उजाला
एक साल पहले पाकिस्तान की बैट टीम ने सेना के जवान हेमराज का सिर काट लिया था। यह कायराना हरकत पुंछ के मेंढर सेक्टर में की गई थी। अब तक हेमराज का सिर नहीं मिला है, लेकिन पाकिस्तानी बैट टीम फिर से इसी तरह की वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। खुफिया एजेंसियों के पास इसकी जानकारी पहुंची है। पाकिस्तान की बैट टीम पुंछ, राजोरी और कुपवाड़ा जिलों की एलओसी पर ऐसी हरकत की साजिश रच रही है।
विज्ञापन


अभी कुछ दिन पहले ही पाकिस्तानी बैट टीम के सात सदस्यों को सेना के जवानों ने मार गिराया था। 2012 के बाद से लगातार पाकिस्तानी बैट टीम इस तरह के हमलों को अंजाम देने की कोशिश कर रही है। जानकारी के अनुसार भारत की ओर से सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद भी बैट टीम की सक्रियता एलओसी से कम नहीं हुई है। 
विज्ञापन


बैट टीमें अब भी एलओसी के पास हैं, जिनको पाकिस्तानी सेना पूरा सहयोग कर रही है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इन टीमों को खर्चा दे रही है। टीमों को हर सुविधा उपलब्ध कराने की फंडिंग आईएसआई कर रही है। सूत्रों का यह भी कहना है कि पीओके में एलओसी के पास यह बैट टीमें वहां की स्थानीय मस्जिदों में पनाह लेकर बैठी हुई हैं। जो एलओसी पर सक्रिय ओवर ग्राउंड वर्करों के लगातार संपर्क में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलवामा हमले के बाद सेना की आक्रामकता से बौखलाए आतंकी संगठन किसी बर्बरता वाली घटना को अंजाम देकर बड़ा खून खराबा कराना चाहते हैं। यही वजह है कि बार-बार बैट टीम हमले करने का प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed