फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pakistani bat attacked in sunderbani jammu kashmir three jawan martyred two intruders shot down

J&K: सुंदरबनी में बैट ने घात लगाकर किया हमला, घुसपैठ नाकाम, सेना के तीन जवान शहीद, 2 घुसपैठिए ढेर

Mon, 22 Oct 2018 01:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 22 Oct 2018 01:42 AM IST
विज्ञापन
pakistani bat attacked in sunderbani jammu kashmir three jawan martyred two intruders shot down
जम्मू-कश्मीर में सीमा पर हुई मुठभेड़ में शहीद हुए जवान - फोटो : अमर उजाला
सुंदरबनी सेक्टर में एलओसी पर रविवार को पाकिस्तान की बैट (बार्डर एक्शन टीम) ने सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर घात लगाकर हमला कर दिया। हमले में सेना के तीन जवान शहीद हो गए। सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए दो घुसपैठियों को मार गिराया। हमले में घायल एक जवान का इलाज उधमपुर कमांड अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी के अनुसार, दोपहर लगभग पौने दो बजे सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर भारी हथियारों से लैस पाकिस्तान की बैट की टीम ने घात लगाकर हमला कर दिया। घुसपैठिए हमारी सीमा में घुसे और घटना को अंजाम दिया। हमारे जवानों ने तत्काल स्थिति पर काबू करते हुए पलटवार किया और दो घुसपैठियों को मार गिराया। मारे गए घुसपैठियों से दो एके 47 राइफल व भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद किया गया है।
विज्ञापन


शहीद जवान नौशेरा, रामबन व पलावालां के रहने वाले
सुंदरबनी में घुसपैठ नाकाम करने के दौरान शहीद होने वाले तीनों जवान जम्मू-कश्मीर के रहने वाले हैं। इनमें हवलदार कौशल कुमार (निवासी-डींग, नौशेरा), लायंस नायक रंजीत सिंह (गाम-रामबन) व राइफलमैन रजत कुमार बसन (पलावालां) शामिल हैं। घायल जवान राइफलमैन राकेश कुमार (सांबा) का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed