{"_id":"5f843ab58ebc3e9bd85a00b2","slug":"pakistani-army-violates-ceasefire-in-khari-and-karmara-sector-of-poonch-district","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: बॉर्डर पर पाक की नापाक हरकत जारी, पुंछ के खारी और करमारा सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: बॉर्डर पर पाक की नापाक हरकत जारी, पुंछ के खारी और करमारा सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन
Mon, 12 Oct 2020 04:45 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 12 Oct 2020 04:45 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी सेना ने सोमवार को लगातार चौथे दिन करमाड़ा सेक्टर में सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर मोर्टार बरसाए। इससे पूरे इलाके में भय का माहौल है। गोलाबारी का सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।
दिन में गोलाबारी होने से खेतों में काम कर रहे लोगों को भागकर सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी। लोगों में भय का माहौल है। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर बाद करीब दो बजे पाकिस्तानी सेना ने करमाड़ा क्षेत्र में पहले हल्के हथियारों से गोलीबारी शुरू की।
कुछ ही पलों के बाद मोर्टार बरसाने शुरू कर दिए। गोलाबारी शुरू होते ही सेना ने भी तत्काल जवाबी कार्रवाई की। इसके चलते पूरे क्षेत्र में बारूद का धुआं फऐल गया। गोलाबारी शुरू होते ही जो लोग घरों के बाहर थे उन्होंने भाग कर सुरक्षित स्थानों और बंकरों में शरण ली।
विज्ञापन
लगातार गोलाबारी जीना मुहाल
गांव के नंबरदार मीर मोहम्मद का कहना है कि पाकिस्तानी सेना चार दिन से हमारे इलाके में गोलाबारी कर रही है। इससे हम परेशान हैं। न तो हम कहीं बाहर जा सकते हैं न ही खेतों में काम कर सकते हैं। पाकिस्तानी सेना किसी भी समय गोलाबारी शुरू कर देती है, जिससे हमें जानमाल के नुकसान का खतरा बना है।

हीरानगर में आईबी पर रात भर बरसाए गोले
भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर पाकिस्तान संघर्ष विराम का उल्लंघन से बाज नहीं आ रहा है। रविवार रात लगभग पौने सात घंटे गोलाबारी कर पाकिस्तान ने बीएसएफ की चौकियों और उसके साथ लगते गांवों को निशाना बनाया।
रविवार रात पौने दस बजे से सोमवार सुबह साढ़े चार बजे तक पाकिस्तान की 25 चिनाब रेंजर्स ने पप्पू चक, जगुवाल पोस्ट से गोलाबारी कर बीएसएफ की कोठा व फकीरा पोस्ट और उसके साथ लगते रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। हालांकि इसमें किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। बीएसएफ ने भी पाकिस्तान को इस नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया।संवाद