फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistani army returned Poonch resident, accidentally crossed the border

जम्मू-कश्मीर: चलते-चलते पीओके पहुंचा पुंछ का युवक, पकड़ा गया तो पाकिस्तान ने जेल में डाला, अब इस तरह पहुंचा घर

Tue, 02 Nov 2021 12:15 AM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 02 Nov 2021 12:15 AM IST
सार

साढ़े तीन वर्ष पूर्व गलती से पीओके चला गया था मानसिक रूप से अस्वस्थ सैफदीन। जांच के बाद उसे पुंछ थाने लगा गया। 
 

विज्ञापन
Pakistani army returned Poonch resident, accidentally crossed the border
एलओसी - फोटो : PTI

विस्तार

गलती से पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) चले गए भारतीय नागरिक को पाकिस्तानी सेना और पीओके प्रशासन ने चक्कां दा बाग के रास्ते लौटा दिया। सैफदीन (47) पुत्र गुलाम मोहम्मद लोन निवासी गांव गगड़ियां तहसील मंडी जिला पुंछ मानसिक रूप से अस्वस्थ है। 7 जून 2018 को गलती से नियंत्रण रेखा पार कर पीओके चला गया था।

विज्ञापन


चक्कां दा बाग के रास्ते इस तरफ भेजा गया 
उसे इतने समय तक पाकिस्तानी जेल में रहना पड़ा। सोमवार को उसे लौटाया गया। सोमवार दोपहर को पाकिस्तानी सेना के आग्रह पर पुंछ से दस किलोमीटर दूर नियंत्रण रेखा पर स्थित चक्कां दा बाग के रास्ते सैफदीन को इस पार भेजा गया। चिकित्सकीय परीक्षण के बाद उसे पुंछ थाने लाया गया। 
विज्ञापन

 
बेटे की वापसी पर बुजुर्ग मां-बाप के आंसू छलके
करीब साढ़े तीन साल से बेटे की राह देख रहे बुजुर्ग मां-बाप की आंखें सोमवार को बेटे की घर वापसी पर छलक पड़ीं। उन्होंने बेटे को गले लगाया। बुजुर्ग दंपती ने भारत और पाकिस्तान की सरकारों और खुदा का शुक्रिया किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां-बाप बोले, बेटे को देखने की आस छोड़ चुके थे 
सैफदीन के बूढ़े मां-बाप का कहना है कि हम तो बेटे को देखने की भी आस छोड़ चुके थे। बुजुर्ग और गरीब होने के कारण उसकी वापसी के लिए केवल जिला प्रशासन से ही गुहार लगा पा रहे थे। यह वक्त बेटे के गम में रो-रो कर गुजारा। सैफ दीन के पिता गुलाम मोहम्मद लोन का कहना है कि मेरा बेटा मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की वजह से अकसर घर से भाग जाता था।


कई दिन बाद पता चला पीओके पहुंच गया 
 ऐसे ही 7 जून 2018 को वह कहीं चला गया था। कुछ समय बाद पता चला कि वह पीओके चला गया। तब से हम उसकी वापसी के लिए सरकार से गुहार और खुदा से दुआ मांग रहे थे। जो आज पूरी हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed