फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistani Army in the backdrop of terrorist infiltration and bat attack under the cover of bad weather

खराब मौसम की आड़ में आतंकी घुसपैठ और बैट हमले की फिराक में पाकिस्तानी सेना

Sun, 09 Aug 2020 08:39 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 09 Aug 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
Pakistani Army in the backdrop of terrorist infiltration and bat attack under the cover of bad weather
आतंकवादी - फोटो : amar ujala

नियंत्रण रेखा से सटे पुंछ और राजोरी जिले में खराब मौसम का फायदा उठाकर पाकिस्तानी सेना और आतंकी संगठन बैट हमले और आतंकियों की घुसपैठ कराने की फिराक में हैं। सूत्रों के अनुसार पाकिस्तानी सेना, आईएसआई और आतंकी संगठनों ने मेंढर सब डिवीजन में नियंत्रण रेखा के उस पार स्थित निखियाल क्षेत्र में स्थित आतंकी शिविरों से बड़ी संख्या में आतंकियों को नियंत्रण रेखा की तरफ कूच कराया है। 

विज्ञापन


आतंकियों को घुसपैठ करने के लिए क्रमवार टास्क दिया गया है। पहले क्रम वालों को पाकिस्तानी सेना की चौकियों पर या उनके आसपास पहुंचाया गया है, जबकि उसके बाद के क्रम वाले आतंकियों को लांचिंग पैड्स पर पहुंचा दिया गया है। सूत्रों के अनुसार यही कारण है कि एक सप्ताह से पाकिस्तानी सेना जिले के मेंढर सब डिवीजन में कृष्णा घाटी, मनकोट और बालाकोट में गोलाबारी की घटनाओं को अंजाम दे रही है ताकि घुसपैठ कराई जा सके और आतंकी पुंछ अथवा राजोरी जिलों में अपने ओजीडब्ल्यू तक पहुंच सकें।
विज्ञापन


उधर पाकिस्तानी गोलाबारी की आड़ में बैट टीम के सदस्य भी नियंत्रण रेखा पर सेना की अग्रिम चौकियों के आसपास जहां सेना के जवान गश्त अथवा आवाजाही करते हैं, वहां साफ्ट टार्गेट की तलाश में हैं। गौरतलब है कि पहाड़ी जिला होने के कारण इन दिनों जब भी मौसम खराब होता है तो भारी मात्रा में धुंध पड़ने लगती है, जिससे दृश्यता चंद मीटर ही रह जाती है। इसके चलते इन दिनों आतंकियों के लिए घुसपैठ करने में आसानी हो जाती है। उधर सेना भी आधुनिक तकनीक वाले उपकरणों से इन पर नजर रखे हुए है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान एक हफ्ते से लगातार कर रहा गोलाबारी
पिछले एक सप्ताह की बात करें तो कोई ऐसा दिन नहीं बीता है जब नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना ने गोलाबारी न की हो। यही नहीं कई बार दिन में दो बार सुबह और शाम को संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया है। हालांकि सेना भी पाकिस्तान की नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को काफी नुकसान भी हुआ लेकिन इसके बावजूद वह नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed