{"_id":"5ebfae240ceadc34b6070368","slug":"pakistan-violates-ceasefire-on-international-border-hiranagar-kathua-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने आईबी पर रात भर बरसाए गोले, चांदवा और कोठा पोस्ट को बनाया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान ने आईबी पर रात भर बरसाए गोले, चांदवा और कोठा पोस्ट को बनाया निशाना
Sat, 16 May 2020 02:41 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 16 May 2020 02:41 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान ने संघर्षविराम का उल्लंघन कर गुरुवार रात को भी गोलाबारी जारी रखी। रात करीब साढ़े 11 से शुक्रवार सुबह पांच बजे तक पाकिस्तानी सेना ने बीके चेक पोस्ट से बीएसएफ की चांदवा और कोठा पोस्ट को निशाना बनाया।
विज्ञापन
सीमा पर सुरक्षा बांध के काम को बाधित करने के लिए पाकिस्तान बीते कई दिनों से गोलाबारी कर रहा है। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने भी पाकिस्तानी सेना की इस नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया। हालांकि इस गोलाबारी में किसी भी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन