फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pakistan violates ceasefire on eid 5 killed, 40 injured in in jammu

पाक फायरिंग में 5 भारतीयों की मौत

Mon, 06 Oct 2014 12:11 PM IST
Updated Mon, 06 Oct 2014 12:11 PM IST
विज्ञापन
pakistan violates ceasefire on eid 5 killed, 40 injured in in jammu

पाकिस्तान की ओर से ठीक ईद के पाक मौके पर नापाक हरकत की है। पाकिस्तान की ओर जम्मू के अरनिया और आरएस पुरा सेक्टर में पाकिस्तानी रेंजरों ने रविवार रातभर जमकर शेलिंग और फायरिंग की है। इस फायरिंग में 5 नागरिकों की मौत हो गई, जबकि 40 से अधिक लोग जख्मी बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


पाकिस्तान ने एलओसी और इंटरनेशनल बार्डर पर भारी फायरिंग शुरु कर दी है। पाक की ओर से अरनियां की 15 पोस्ट, राजोरी की पांच पोस्ट और मेंढर की भी कुछ पोस्टों पर भारी गोलाबारी चल रही है। भारत की ओर से भी इस माकूल फायरिंग का जवाब दिया जा रहा है।
विज्ञापन


जिन चार लोगों की इस फायरिंग में मौत हुई है उनमें दो महिलाएं भी शामिल है। इस फायरिंग में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोगों ने रास्ते में दम तोड़ दिया। सभी 40 घायल लोगों को इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज जम्मू लाया गया है। पाक की ओर से दागे गए गोले अरनियां सेक्टर में घरों मे जा कर गिरे। पाक ने ईद के मौके पर स्थानीय बाजार को भी निशाना बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान ने पिट्टल, जरवाल और पासवान, नरायणपुर समेत 15 भारतीय पोस्ट को भी निशाना बनाया गया है। रविवार रात पाकिस्तानी रेंजरों ने रिहायशी इलाकों में भी फायरिंग की शुरु कर दी।

सीमा पर सीजफायर उल्लंघन की यह 11वीं घटना

pakistan violates ceasefire on eid 5 killed, 40 injured in in jammu

पाक‌िस्तान की ओर से प‌िछले पांच द‌िनों से लगातार फायर‌िंग की जा रही है। ईद को देखते हुए शुरु बीएसएफ के जवानों ने धैर्य दिखाया, लेकिन जब पाकिस्तानी की ओर से लगातार की जा रही भारी गोलाबारी नहीं रूकी तो बीएसएफ ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। 1 अक्टूबर से अबतक भारत-पाक सीमा पर सीजफायर उल्लंघन की यह 11वीं घटना है।

आपको बता दें कि पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर भारतीय मोर्चों पर रविवार दिन में भी गोलीबारी की थी। मेंढर सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से उकसाने के ल‌िए गोलीबारी की गई थी।

यह फायर‌िंग सुबह 8 बजे शुरू हुई और 8:30 बजे तक चली। पाक‌िस्तान की ओर से लगातार फायर‌िंग में स्वचलित हथियारों और मोर्टारों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

आईबी और एलओसी दोनों जगहों पर सीजफायर का उल्लंघन

pakistan violates ceasefire on eid 5 killed, 40 injured in in jammu

प‌िछले एक अक्टूबर से अब तक पाक‌िस्तान एलओसी से सटे पुंछ जिले में सात और जम्मू में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर तीन बार सीजफायर उल्लंघन कर चुका है। शनिवार को पाकिस्तान के रेंजरों ने जम्मू जिले के आर. एस. पुरा सेक्टर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर भारतीय मोर्चो को मोर्टार से निशाना बनाया।

वहीं, शुक्रवार को पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर भारत की अग्रिम चौकियों पर की गई पाकिस्तानी गोलीबारी की चपेट में आने से एक 12 साल की लड़की की मौत गई थी और पांच अन्य घायल हो गए थे।

वही सेना के प्रवक्ता ने बताया है क‌ि शुक्रवार रात के पाक ने पुंछ ज‌िले के अलावा उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग सेक्टर में भी सीजफायर का उल्लंघन क‌िया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed