फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistan violates ceasefire in Sunderbani sector District Rajouri jammu kashmir

बौखलाया पाकिस्तान, ना'पाक' हरकतों से रोजेदार परेशान, पानी पी कर करना पड़ रहा इफ्तार

Tue, 19 May 2020 10:07 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 19 May 2020 10:07 AM IST
विज्ञापन
Pakistan violates ceasefire in  Sunderbani sector District Rajouri jammu kashmir
पाकिस्तान द्वारा की गई मोर्टार शेलिंग - फोटो : अमर उजाला, फाइल

पाकिस्तान की नापाक हरकतें थमने की नाम नहीं ले रही हैं। पाकिस्तानी सेना आतंकियों को घुसपैठ कराने के लिए आए दिन संघर्षविराम का उल्लंघन कर रही है। आज यानी कि मंगलवार सुबह पाकिस्तानी सेना ने राजोरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया। इस दौरान सीमा पार से गोलाबारी व मोर्टार शेलिंग की गई। पाकिस्तानी सेना की इस नापाक हरकत का भारतीय सेना ने माकूल जवाब दिया। फिलहाल किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है।

विज्ञापन


इससे पहले सोमवार को लगातार दूसरे दिन पाकिस्तानी सेना ने संघर्षविराम का उलंघन करते हुए गुलपुर सेक्टर के खड़ी और करमाडा़क्षेत्र में अग्रिम चौकियां और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए 40 मिनट तक मोर्टार से भारी गोलाबारी की थी। सेना ने इसकी मुंहतोड़ जवाब दिया जिसके बाद गोलाबारी बंद हो गई।
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ेंः  सेना ने पाकिस्तान को फिर सिखाया सबक: चार चौकियां तबाह, कई सैनिक ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सोमवार देर शाम करीब 7 बजे अचानक पाकिस्तानी सेना ने जिले के गुलपुर सेक्टर में भारी गोलाबारी शुरू कर दी। इफ्तार की तैयारी कर रहे लोगों ने सुरक्षित स्थानों पर पनाह ली और गोलाबारी के बीच पानी पी कर इफ्तार किया और गोलाबारी बंद होने के बाद उन्हें भोजन करने का मौका मिला। इससे पहले रविवार को पाकिस्तानी सेना ने कसबा, कीरनी और दिगवार में भारी गोलाबारी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed