फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistan violates ceasefire in Sunderbani sector District Rajouri jammu and kashmir

जम्मू-कश्मीरः सुंदरबनी के बाद पाकिस्तान ने नौशेरा में किया संघर्षविराम का उल्लंघन, सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब

Mon, 24 Aug 2020 02:51 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 24 Aug 2020 02:51 PM IST
विज्ञापन
Pakistan violates ceasefire in Sunderbani sector District Rajouri jammu and kashmir
पाकिस्तान ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर में सुंदरबनी सेक्टर के बाद पाकिस्तान ने नौशेरा सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया। सोमवार को चार बजकर 45 मिनट पर पाकिस्तान ने राजौरी के नौशेरा सेक्टर में गोलीबारी शुरू कर दी। पाकिस्तान की ओर से यहां मोर्टार भी दागे गए। सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन


इससे पहले पाकिस्तान ने राजोरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया। इस दौरान सीमा पार से छोटे और बड़े हथियारों से गोलाबारी की गई। इसके साथ ही मोर्टार शेलिंग भी की गई। पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का भारतीय सेना माकूल जवाब दे रही है।
विज्ञापन


सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि सुंदरबनी सेक्टर में करीब डेढ़ बजे छोटे और बड़े हथियारों से पाकिस्तानी सेना ने अकारण गोलाबारी शुरू कर दी। इसके साथ ही मोर्टार शेलिंग भी की। वहीं पाकिस्तान की इस हरकत का भारतीय सेना माकूल जवाब दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः अटल से लेकर मोदी तक सबके चहेते रहे जेटली, 20 तस्वीरों में देखिए भाजपा के संकटमोचक की जीवन गाथा

बता दें कि आतंकियों को भारतीय सीमा में घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तानी सेना संघर्षविराम उल्लंघन का सहारा ले रही है। सीमा पार घाटी समेत पूरे प्रदेश का माहौल खराब करने की साजिशें भी रची जा रही हैं। इतना ही नहीं पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई आतंकी संगठनों पर जम्मू संभाग में हमला करने का दबाव बना रही है।

खासतौर पर जम्मू के चार जिलों में खून खराबा करने के लिए साजिश की जा रही है। इसके लिए कंडी इलाकों में खड़ी मक्की(मकाई की फसल) और बॉर्डर पर लगी धान की फसल की आड़ में आतंकियों को घुसपैठ करने के लिए कहा गया है। वहीं घुसपैठ की कोशिशें लगातार जारी हैं।

जानकारी के अनुसार इस समय राजोरी और पुंछ जिले में मक्की की फसल लगी हुई है। एलओसी के पास भी बड़े स्तर पर मक्की की फसल लगाई जाती है। ऐसे में आतंकियों के लिए घुसपैठ करना और मक्की की आड़ में घुसपैठ के बाद आगे बढ़ जाना आसान हो जाता है। इसे देखते हुए सेना की ओर से सतर्कता बढ़ाई गई है। साथ ही लोगों से यह भी कहा गया है कि वह अफवाहों पर ध्यान न दें।

पुख्ता सूचना होने पर ही सूचित करें। क्योंकि मक्की की आड़ में कुछ शरारती तत्व सक्रिय हो जाते हैं, जो माहौल बिगाड़ने की कोशिश करते हैं। सेना के प्रवक्ता का कहना है कि मक्की में सर्च करना काफी मुश्किल होता है, क्योंकि इसकी ऊंचाई काफी होती है। लेकिन सेना पूरी तरह से सतर्क है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed