{"_id":"5f192abe6350191a757e36bf","slug":"pakistan-violates-ceasefire-in-qasba-and-kerni-sector-of-poonch-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने कस्बा-कीरनी सेक्टर में किया संघर्षविराम का उल्लंघन, सेना की जवाबी कार्रवाई जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान ने कस्बा-कीरनी सेक्टर में किया संघर्षविराम का उल्लंघन, सेना की जवाबी कार्रवाई जारी
Thu, 23 Jul 2020 11:44 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 23 Jul 2020 11:44 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। आतंकियों को घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तानी सेना लगातार संघर्षविराम का उल्लंघन कर रही है। इसी क्रम में पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के कस्बा और कीरनी सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का भारतीय सेना माकूल जवाब दे रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः पांच अगस्त को घर-घर लहराएगा तिरंगा, अनुच्छेद 370 हटने की पहली वर्षगांठ पर भाजपा ने की ये तैयारी
विज्ञापन
बता दें कि पाकिस्तानी सेना नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगी भारतीय चौकियों और नागरिक ठिकानों को लगातार निशाना बना रही है। इस साल अब तक सीमापार से 2711 से अधिक बार बिना किसी उकसावे के संघर्षविराम का उल्लंघन किया गया है, इसमें 14 नागरिक मारे गए जबकि 88 घायल हुए हैं।
विज्ञापन
बीते दिनों पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर स्थित करमाड़ा सेक्टर में पाकिस्तान ने रिहायशी इलाकों में गोले बरसाए थे। इसमें गांव सेयाल निवासी मोहम्मद रफीक, उनकी बीवी रफिया और उनके पुत्र इरफान की मौत हो गई थी। पाकिस्तानी गोले से उनके शरीर के चिथड़े उड़ गए थे।