{"_id":"5e706b878ebc3ea4ba1eae78","slug":"pakistan-violates-ceasefire-in-mankote-and-mendhar-sectors-district-poonch-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने मनकोट और मेंढर सेक्टर में बरसाए गोले, सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान ने मनकोट और मेंढर सेक्टर में बरसाए गोले, सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब
Tue, 17 Mar 2020 11:47 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 17 Mar 2020 11:47 AM IST
विज्ञापन
एलओसी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की नापाक हरकतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के मनकोट और मेंढर सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया। इस दौरान सीमा पार से गोलाबारी और मोर्टार शेलिंग की गई, जिसका भारतीय सेना माकूल जवाब दे रही है।
विज्ञापन
इससे पहले शनिवार को जम्मू कश्मीर के मेंढर सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया था। इस दौरान सीमा पार से भारी गोलाबारी की गई। इतना ही नहीं पाकिस्तानी सेना ने रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया। इसमें एक नागरिक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
वहीं शुक्रवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे पाकिस्तान ने मनकोट सेक्टर में सैन्य चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर पहले हैवी मशीनगनों सेे गोलीबारी शुरू की। कुछ ही क्षणों बाद मोर्टार से गोले बरसाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
सेना ने तत्काल जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी सेना की उन चौकियों को निशाना बनाकर गोले दागने शुरू कर दिए, जहां से नापाक हरकत को अंजाम दिया जा रहा था। पाकिस्तान की तरफ से की जा रही भारी गोलाबारी से उठ रहे धमाकों की आवाज और धुआं काफी दूर तक दिखाई दे रहा था।
एक दिन पहले सावजियां में की थी गोलाबारी
गुरुवार को पाकिस्तानी सेना ने मंडी तहसील के सावजियां क्षेत्र में भारतीय सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर तीन घंटे तक गोलाबारी की थी।