फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistan violates Ceasefire in Line of Control areas in Shahpur

लगातार तीसरे दिन LoC पर पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी, सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Mon, 28 Aug 2017 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला/जम्मू Updated Mon, 28 Aug 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
Pakistan violates Ceasefire in Line of Control areas in Shahpur
पाकिस्तान की ओर से हुई गोलीबारी - फोटो : File Photo

सोमवार को एक बार फिर पाक सेना ने नियंत्रण रेखा पर युद्धविराम का उल्लंघन करते हुए पुंछ के शाहपुर सेक्टर में गोलाबारी की। इसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। गोलाबारी में किसी प्रकार के जान-माल केे नुकसान की कोई सूचना नहीं है। 

विज्ञापन


पाकिस्तान ने सोमवार को लगातार दूसरे दिन सीजफायर तोड़ा। दोपहर में करीब दो बजे पुंछ नगर के निकटवर्ती शाहपुर सेक्टर में पाक सेना ने भारतीय सेना की 3/8 गोरखा रेजीमेंट की अग्रिम चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर हैवी मशीनगनों से गोलीबारी शुरू कर दी। पहले से सतर्क भारतीय सेना के जवानों ने इसका तुरंत की मुंहतोड़ जवाब देना शुरू कर दिया। पाक सेना ने बीच-बीच में मोर्टार भी दागे। भारतीय सेना ने भी उसी क्रम में जवाब दिया।दो बजे शुरू हुई गोलाबारी देर शाम चार बजे तक जारी रही। 
विज्ञापन


रविवार के बाद लगातार दूसरे दिन सोमवार को भी पाकिस्तान द्वारा गोलाबारी करने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। लोग अपने काम छोड़कर घरों में छिपे रहे। गौरतलब है कि रविवार को भी पाक सेना ने शाहपुर सेक्टर के सामने स्थित कीरनी सेक्टर में भारी गोलाबारी की थी, जिसमें पुंछ के गांव कसबा और बांडी चेचियां में पांच ग्रामीण घायल हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed