विदेशी राजनयिकों के दौरे के बीच पाक ने तोड़ा सीजफायर, दो पोर्टर की मौत, तीन घायल
- पाकिस्तान की नापाक करतूत का सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब
- सीमापार से गुलपुर और दिगवार सेक्टर में घंटों दागे गए गोले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विदेशी राजनयिकों के दौरे के बीच पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार को सीजफायर का उल्लंघन कर गुलपुर सेक्टर में भारी गोलाबारी की। इसमें दो पोर्टरों की मौत हो गई। तीन अन्य घायल हैं। सेना ने पाकिस्तान की इस नापाक करतूत का मुंहतोड़ जवाब दिया है। सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के अचानक गोलाबारी शुरू कर दी। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। ज्ञात हो कि अमेरिका समेत 15 देशों के राजनयिक दो दिनी दौरे पर जम्मू में शुक्रवार को थे।
शुक्रवार को सीमापार से पोर्टरों को निशाना बनाकर गुलपुर में भारी गोलाबारी की गई। इसमें मारे गए पोर्टरों की पहचान मोहम्मद असलम (22) और मोहम्मद अल्ताफ (25) के तौर पर हुई। घायलों की पहचान मोहम्मद शौकत (24), मोहम्मद सलीम (23) और नवाज अहमद (24) के रूप में हुई। मारे गए और घायल सभी कोसलियां गांव के हैं। जिला विकास आयुक्त राहुल यादव और एसएसपी रमेश अंगराल ने जिला अस्पताल पहुंच घायलों को पांच-पांच हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की।
जख्मी पोर्टर सलीम ने बताया कि सुबह 11 बजे के करीब वह काम पर जा रहे थे। इसी बीच पाकिस्तानी सेना ने गोलाबारी शुरू कर दी। इसमें पांचों घायल हो गए। इसके बाद सेना ने जवाबी कार्रवाई की तब जाकर गोलाबारी बंद हुई। शाम करीब चार बजे पाकिस्तानी सेना ने दिगवार में मोर्चा खोलते हुए गोलाबारी शुरू कर दी। जो देर शाम तक जारी रही।
सीमापार से हुई गोलाबारी में दो पोर्टरों की मौत हो गई। तीन घायल हैं। जख्मी हुए सभी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। सेना के अधिकारियों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। - राहुल यादव, डीसी-पुंछ