फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pakistan violates ceasefire as US prez obama arives india

ओबामा दौरे के बीच पाकिस्तान ने फिर दागे गोले

Sun, 25 Jan 2015 11:36 AM IST
Updated Sun, 25 Jan 2015 11:36 AM IST
विज्ञापन
pakistan violates ceasefire as US prez obama arives india

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के भारत आगमन के साथ ही पाकिस्तान ने एक बार फिर से सीमा पर गोलाबारी शुरू कर दी है। देर रात से जारी गोलाबारी ओबामा के आते ही तेज कर दी गई है। पाकिस्तानी रेंजर्स ने जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर में बीएसएफ की तीन चौकियों को निशाना बनाते हुए भारी गोलाबारी की है।

विज्ञापन


हालांकि अभी तक फायरिंग में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी रेंजर्स ने बिना किसी उकसावे के गोलीबारी शुरू की है। आज सुबह से ही सीमांत इलाकें में कोहरा है, कोहरे का लाभ उठाकर पाकिस्तानी रेंजर्स सीमा पार लांच पैड पर बैठे आतंकियों को भारत में दाखिल कराना चाहते हैं।
विज्ञापन


आतंकियों की घुसपैठ के लिए ही पाकिस्तानी रेंजर्स कवर फायर के रूप में सीमा पर लगातार गोलीबारी कर रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में पहले से ही मौजूद आतंकियों को पकड़ने के लिए भी सुरक्षाबलों ने अभियान तेज कर दिया है। बॉर्डर पार करने के लिए सीमा पर पहुंचे तीन आतंकियों को पाकिस्तान की तरफ वासप भागते हुए भी देखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लश्कर और हिजबुल के 150 आतंकी तैयार

pakistan violates ceasefire as US prez obama arives india

पाकिस्तान ने पहले रात एक बजे सीजफायर का उल्लंघन किया। भारतीय जवानों ने इसका करारा जवाब दिया। कुछ देर शांत रहने के बाद रात तीन बजे फिर से पाकिस्तान की तरफ से गोलाबारी शुरू की गई। पाकिस्तान ने निक्की थथी, खोखर, जयकिशन और जंगुचक पोस्ट पर फायरिंग की।

इन पोस्टों पर बीएसएफ की 94 बटालियन और 194 बटालियन के जवान तैनात है। खुफिया एजेंसिया पहले ही चेता चुकी हैं कि लश्कर और हिजबुल के 150 से ज्यादा आतंकी सीमा घुसपैठ को तैयार बैठे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के दौरे के तहत सीमा पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है।

सेना की 15 और 16 कोर के दोनों ही जीओसी सीमा के हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। शनिवार को 15 कोर के जीओएस सुब्रता शाह ने मीडिया से बात करते हुए इस बात की पुष्टि की थी कि ओबामा के दौरे के मद्देनजर आतंकियों की मुवमेंट बढ़ गई है। उन्होंने कहा, आतंकियों से लोहा लेने के लिए भारतीय सेना के जवान पूरी तरह से तैयार हैं।

सीमा पर सुरक्षाबलों की संख्या के साथ ही गश्त भी बढ़ा दी गई है। बीएसएफ पहले ही 1200 अतिरिक्त जवानों को सीमा पर तैनात कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed