फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistan violates ceasefire along the LOC in Naugam Sector Baramulla by firing mortars and other weapons

कश्मीर: बारामुला में संघर्षविराम का उल्लंघन, कई इलाकों में पाकिस्तान ने दागे मोर्टार

Tue, 30 Jun 2020 08:36 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 30 Jun 2020 08:36 AM IST
विज्ञापन
Pakistan violates ceasefire along the LOC in Naugam Sector Baramulla by firing mortars and other weapons
फाइल फोटो - फोटो : PTI

पड़ोसी देश पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। मंगलवार सुबह जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले के नौगाम सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया। इस दौरान पाकिस्तान की ओर से भारी गोलाबारी की गई, साथ ही कई इलाकों में मोर्टार भी दागे गए। जिसका भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः त्राल के बाद डोडा हुआ आतंक मुक्त, जानिए 1999 से 2019 तक जम्मू-कश्मीर में कब-कब हुए आतंकी हमले
विज्ञापन


इससे पहले पाकिस्तान ने कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर सोमवार शाम अग्रिम चौकियों व रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए गोलाबारी की थी। रविवार रात भी हीरानगर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान ने चार घंटे तक गोले बरसाए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सैन्य प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि सोमवार की शाम लगभग साढ़े सात बजे तंगधार सेक्टर में पाकिस्तान ने सनोज पोस्ट से रावन और दर्शन चौकियों को निशाना बनाकर हल्के हथियारों के साथ गोलाबारी शुरू की। बाद में मोर्टार और भारी हथियारों का प्रयोग शुरू कर दिया। पाकिस्तान ने अग्रिम चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर की गई गोलाबारी से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। उन्होंने सुरक्षित ठिकानों में भागकर शरण ली। सेना गोलाबारी का जरूरत के अनुरूप जवाब दे रही है।

आईबी पर सुरक्षा बांध को नुकसान पहुंचाने के लिए कर रहा फायरिंग
हीरानगर में पाकिस्तान ने आईबी पर बीएसएफ की चौकी और रिहायशी इलाकों पर चार घंटे तक गोले दागे। पाकिस्तान ने आईबी पर चल रहे सुरक्षा बांध के कार्य को बाधित करने के लिए बीएसएफ की चांदवा पोस्ट और आसपास के रिहायशी इलाकाें पर रविवार देर रात 12 बजे से सोमवार अलसुबह चार बजे तक मोर्टार दागे और फायरिंग भी की। बीएसएफ की जवाबी कार्रवाई ने पाकिस्तान को गोलाबारी रोकने पर विवश कर दिया। चार घंटे बाद सुबह चार बजे पाकिस्तान ने गोलाबारी बंद कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed