फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistan violated ceasefire in Sona Gali Mendhar

चुनाव में खलल डालने को पाक ने तोड़ा सीजफायर

Wed, 05 Nov 2014 01:25 PM IST
Updated Wed, 05 Nov 2014 01:25 PM IST
विज्ञापन
Pakistan violated ceasefire in Sona Gali Mendhar

जम्मू-कश्मीर में होने वाले चुनावों में खलल डालने के इरादे से पाकिस्तान ने एक बार फिर से सीमा पार से गोलीबारी शुरू कर दी है। पाकिस्तानी रेंजर्स ने कल रात भारतीय सीमा में गोलीबारी कर सीजफायर का उल्लंघन किया।

विज्ञापन


पुंछ के मेंढर सेक्टर के सोना गली इलाके में देर रात नौ बजे शुरू हुई गोलीबारी रात साढ़े ग्यारह बजे तक चली।

गोलीबारी के पीछे पाकिस्तानी सेना आतंकियों को कवर फायर देना चाहती है ताकि आतंकी सीमा पार करके भारतीय सीमा में दाखिल हो सकें।

पाकिस्तान के लिए करारा तमाचा

Pakistan violated ceasefire in Sona Gali Mendhar

बता दें कि सीमा पार बैठे आतंकवादी रियासत में होने जा रहे चुनावों में खलल डालना चाहते हैं। पाकिस्तान शुरू से ही जम्मू-कश्मीर पर अपना दावा पेश करता रहा है।

ऐसे में अगर रियासत में चुनाव हो जाते हैं तो यह पाकिस्तान के लिए करारा तमाचा होगा, क्योंकि पाकिस्तान कहता है कि कश्मीर की अवाम भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्‍था पर भरोसा नहीं करता है।

बहरहाल, गोलीबारी में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed