{"_id":"5edeebc08ebc3e9041595a61","slug":"pakistan-violated-ceasefire-in-mankote-sector-of-poonch-district-today-army-retaliates","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने पुंछ में किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, जवाबी कार्रवाई जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने पुंछ में किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, जवाबी कार्रवाई जारी
Tue, 09 Jun 2020 07:24 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 09 Jun 2020 07:24 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। मंगलवार सुबह 6:30 बजे एक बार फिर पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मानकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। सेना दुश्मनों को मुंह तोड़ जवाब दे रही है।
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Pakistan violated ceasefire in Mankote Sector of Poonch district at about 0630 hours, today. Indian Army is retaliating.
— ANI (@ANI) June 9, 2020विज्ञापन
इससे पहले सोमवार को दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में भी पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। वहीं बीते रविवार को भारतीय सुरक्षाबलों ने हिजबुल कमांडर समेत पांच आतंकियों को ढेर किया था।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने सोमवार को बताया था कि दो दिनों में सुरक्षाबलों ने हिजबुल मुजाहिदीन के 9 आतंकवादी मार गिराए हैं। पिछले दो हफ्तों में 9 बड़े ऑपरेशन किए गए, जिसमें 22 आतंकवादियों का खात्मा किया गया है। इनमें आतंकी संगठनों के छह शीर्ष कमांडर भी शामिल हैं।
वहीं, सीमा पार से घुसपैठ की फिराक में बैठे आतंकियों की संख्या के बारे में उन्होंने कहा था कि इनकी संख्या 150-250 है। इसमें 150 आतंकी जम्मू संभाग में और 125 आतंकी कश्मीर संभाग में घुसपैठ करने की फिराक में हैं।