फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistan violated ceasefire in KG sector, Poonch Jammu and kashmir

जम्मू-कश्मीर: पाक ने स्वतंत्रता दिवस पर फिर की नापाक हरकत, पुंछ में किया युद्ध विराम का उल्लंघन

Thu, 15 Aug 2019 04:55 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुंछ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुंछ Published by: देव कश्यप Updated Thu, 15 Aug 2019 04:55 PM IST
विज्ञापन
Pakistan violated ceasefire in KG sector, Poonch Jammu and kashmir
पाकिस्तानी सेना ने तोड़ा सीजफायर - फोटो : ani

पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। आज स्वतंत्रता दिवस पर पाक ने फिर नापाक हरकत करते हुए पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर में युद्ध विराम का उल्लंघन किया। भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए मुंहतोड़ जवाब दिया।

विज्ञापन


एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पाकिस्तान द्वारा कृष्णा घाटी सेक्टर में किया गया युद्ध विराम का उल्लंघन शाम 5.30 बजे खत्म हो गया है। इस दौरान किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

विज्ञापन
 

 


बता दें कि, स्वतंत्रता दिवस पर कश्मीर में अशांति फैलाने के मकसद से पाकिस्तान आतंकियों की घुसपैठ भारतीय सीमा में कराने के लिए जुटा हुआ है। जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में बुधवार (14 अगस्त) को भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना द्वारा समर्थित आतंकवादियों की घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया था। पाकिस्तानी सेना द्वारा घुसपैठ की कोशिश के लिए पाक सेना की चौकियों से आतंकियों को भारी कवर फायर दिया जा रहा था। 


ये भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस पर कुछ ऐसा है घाटी का हाल, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबल, तस्वीरों में देखें नया कश्मीर

उधर कई दिनों से आरएस पुरा सेक्टर की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर प्रशासन की ओर से कड़ी चौकसी की व्यवस्था की गई है। पाकिस्तानी क्षेत्र में चल रही गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। सीमा पर अभी तक सीमा सुरक्षाबलों की अतिरिक्त तैनाती नहीं की गई। रुटीन के मुताबिक मौजूद जवान पाकिस्तान क्षेत्र में पैनी नजर रखे हुए हैं। रात के समय स्थानीय पुलिस के साथ ग्रामीण सुरक्षा समितियों के जवान भी रातभर गश्त कर रहे हैं। सीमावर्ती क्षेत्र से जम्मू और आरएस पुरा जाने वाले वाहनों की जांच पड़ताल कर भेजा जा रहा ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे।


ये भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस पर पाकिस्तान के नापाक प्लान को सेना ने किया ध्वस्त, उड़ी सेक्टर में घुसपैठ नाकाम

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed