{"_id":"5d5421d28ebc3e6c9c26c4a7","slug":"indian-army-foiled-a-major-infiltration-attempt-of-terrorists-pakistan-army-in-uri-sector-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस पर पाकिस्तान के नापाक प्लान को सेना ने किया ध्वस्त, उड़ी सेक्टर में घुसपैठ नाकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस पर पाकिस्तान के नापाक प्लान को सेना ने किया ध्वस्त, उड़ी सेक्टर में घुसपैठ नाकाम
Thu, 15 Aug 2019 12:07 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Thu, 15 Aug 2019 12:07 PM IST
विज्ञापन
एलओसी
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता दिवस पर कश्मीर में अशांति फैलाने के मकसद से पाकिस्तान आतंकियों की घुसपैठ भारतीय सीमा में कराने के लिए जुटा हुआ है। जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना द्वारा समर्थित आतंकवादियों की घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया। पाकिस्तानी सेना द्वारा घुसपैठ की कोशिश के लिए पाक सेना की चौकियों से आतंकियों को भारी कवर फायर दिया जा रहा था।
सैन्य सूत्रों की मानें तो पाकिस्तानी सेना लगातार कश्मीर में हिंसा फैलाने के लिए पाक आतंकियों को घुसपैठ कराने की कोशिश में जुटी हुई है। पाकिस्तान की इस नापाक हरकत की जानकारी पहले से ही भारतीय सेना के पास मौजूद है। ऐसे में सीमा पर सेना पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। लगातार पाक द्वारा की जा रही घुसपैठ की कोशिशों को भारतीय सेना के वीर जवान नाकाम कर रहे हैं।
विज्ञापन
उधर कई दिनों से आरएस पुरा सेक्टर की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर प्रशासन की ओर से कड़ी चौकसी की व्यवस्था की गई है। पाकिस्तानी क्षेत्र में चल रही गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। सीमा पर अभी तक सीमा सुरक्षाबलों की अतिरिक्त तैनाती नहीं की गई। रुटीन के मुताबिक मौजूद जवान पाकिस्तान क्षेत्र में पैनी नजर रखे हुए हैं। रात के समय स्थानीय पुलिस के साथ ग्रामीण सुरक्षा समितियों के जवान भी रातभर गश्त कर रहे हैं। सीमावर्ती क्षेत्र से जम्मू और आरएस पुरा जाने वाले वाहनों की जांच पड़ताल कर भेजा जा रहा ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे।
विज्ञापन
Army sources: The attempt of Pakistan Army was to push a group of terrorist into India to unleash violence in Jammu and Kashmir. Indian Army positions are on high alert to tackle any such threat from Pakistan. https://t.co/2huDI7PJE6
— ANI (@ANI) August 14, 2019विज्ञापन