जम्मू-कश्मीर: पाक ने स्वतंत्रता दिवस पर फिर की नापाक हरकत, पुंछ में किया युद्ध विराम का उल्लंघन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। आज स्वतंत्रता दिवस पर पाक ने फिर नापाक हरकत करते हुए पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर में युद्ध विराम का उल्लंघन किया। भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए मुंहतोड़ जवाब दिया।
एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पाकिस्तान द्वारा कृष्णा घाटी सेक्टर में किया गया युद्ध विराम का उल्लंघन शाम 5.30 बजे खत्म हो गया है। इस दौरान किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।
POONCH: Ceasefire violation by Pakistan in Krishna Ghati Sector stopped at 5:30 pm. #JammuAndKashmir https://t.co/diWNhfgyC9
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 15, 2019
बता दें कि, स्वतंत्रता दिवस पर कश्मीर में अशांति फैलाने के मकसद से पाकिस्तान आतंकियों की घुसपैठ भारतीय सीमा में कराने के लिए जुटा हुआ है। जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में बुधवार (14 अगस्त) को भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना द्वारा समर्थित आतंकवादियों की घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया था। पाकिस्तानी सेना द्वारा घुसपैठ की कोशिश के लिए पाक सेना की चौकियों से आतंकियों को भारी कवर फायर दिया जा रहा था।
ये भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस पर कुछ ऐसा है घाटी का हाल, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबल, तस्वीरों में देखें नया कश्मीर
उधर कई दिनों से आरएस पुरा सेक्टर की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर प्रशासन की ओर से कड़ी चौकसी की व्यवस्था की गई है। पाकिस्तानी क्षेत्र में चल रही गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। सीमा पर अभी तक सीमा सुरक्षाबलों की अतिरिक्त तैनाती नहीं की गई। रुटीन के मुताबिक मौजूद जवान पाकिस्तान क्षेत्र में पैनी नजर रखे हुए हैं। रात के समय स्थानीय पुलिस के साथ ग्रामीण सुरक्षा समितियों के जवान भी रातभर गश्त कर रहे हैं। सीमावर्ती क्षेत्र से जम्मू और आरएस पुरा जाने वाले वाहनों की जांच पड़ताल कर भेजा जा रहा ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे।
ये भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस पर पाकिस्तान के नापाक प्लान को सेना ने किया ध्वस्त, उड़ी सेक्टर में घुसपैठ नाकाम