{"_id":"5f429bcf8ebc3ea9c326986e","slug":"pakistan-violated-ceasefire-along-international-border-firing-about-five-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान ने की पांच घंटे गोलाबारी, घुसपैठ की आशंका पर सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान ने की पांच घंटे गोलाबारी, घुसपैठ की आशंका पर सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान
Sun, 23 Aug 2020 10:09 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, हीरानगर
संवाद न्यूज एजेंसी, हीरानगर
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 23 Aug 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
सीजफायर के बाद उठता धुंआ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान ने फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर लगभग पांच घंटे तक गोलाबारी की। शनिवार रात को पाकिस्तान के 25 चिनाब रेंजर्स ने साढ़े ग्यारह बजे पप्पू चक पोस्ट से रविवार सुबह साढ़े चार बजे तक गोलीबारी की और बीएसएफ की करोल मात्रयां पोस्ट को निशाना बनाया।
विज्ञापन
इस दौरान पाकिस्तान ने छोटे-बड़े दोनों तरह के हथियारों का इस्तेमाल किया। इस गोलाबारी के दौरान किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने भी पाकिस्तान की नापाक हरकत का मुंहतोड़ जबाब दिया गया।
विज्ञापन
वहीं, रविवार तड़के घुसपैठ की आशंका को देखते हुए इलाके में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस, सीआरपीएफ और एसओजी ने संयुक्त टीम ने सुबह 6 से लेकर 8 बजे तक चप्पा-चप्पा खंगाला, लेकिन कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन
आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर शोपियां में कासो, घर-घर तलाशी
दक्षिणी कश्मीर के शोपियां के इमाम साहिब इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर रविवार सुबह कासो चलाया गया। इस दौरान पूरे इलाके की घेराबंदी कर घर-घर तलाशी ली गई। सभी एंट्री तथा एक्जिट प्वाइंट को बंद कर दिया गया था। ना तो किसी को बाहर निकलने की अनुमति दी गई और ना ही किसी को अंदर। इस दौरान आतंकियों का कोई सुराग हाथ न लगने पर अभियान समाप्त कर दिया गया।