फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pakistan troops target indian posts in arnia sector of jammu and kashmir

पाक ने बीएसएफ की तीन पोस्टों पर गोलाबारी की

Mon, 19 Jan 2015 09:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 19 Jan 2015 09:48 PM IST
विज्ञापन
pakistan troops target indian posts in arnia sector of jammu and kashmir

पाक अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। सोमवार को भी उसने सीजफायर का उल्लंघन कर गोलाबारी की। इस दौरान रामगढ़ की एक और अरनियां सेक्टर की दो पोस्टों को निशाना बनाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। इन दोनों क्षेत्रों में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। वहीं गोलाबारी की आवाज से सीमांत ग्रामीण डरे-सहमे रहे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दोपहर बाद करीब सवा दो बजे पाकिस्तान की शौकत पोस्ट से रामगढ़ सेक्टर के माजरा पोस्ट पर तीन ब्रस्ट फायर किए। उसके बाद आरपीजी-7 का भी एक गोला दागा। इसके बाद अरनियां सेक्टर में करीब ढाई बजे चिनाज पोस्ट पर पाकिस्तान की खनूर पोस्ट से तीन ब्रस्ट फायर किए गए।
विज्ञापन


पाक का दुस्साहस यही नहीं रुका। करीब साढ़े तीन बजे उसने जरोआल पोस्ट से भारत की पीतल पोस्ट को निशाना बनाकर एक ब्रस्ट फायर किया। हालांकि तीनों चौकियों पर तैनात जवानों ने संयम रखा और जवाब देना उचित नहीं समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि गोलाबारी से एक बार फिर ग्रामीणों में दहशत का माहौल बनने लगा है। उन्हें डर सता रहा है कि  रुक-रुक कर हो रही गोलाबारी कहीं बड़ी मुसीबत न लेकर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed