{"_id":"583d4eff4f1c1b2d1ede5df7","slug":"pakistan-straightly-involved-in-mutilating-in-bodies-of-indian-soldiers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जवान के साथ बर्बरता में पाकिस्तान का सीधा हाथ: भारतीय सेना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जवान के साथ बर्बरता में पाकिस्तान का सीधा हाथ: भारतीय सेना
एजेंसी
Updated Tue, 29 Nov 2016 03:19 PM IST
विज्ञापन
एलओसी से सटे इलाके में हुआ था हमला
- फोटो : File Photo
एलओसी से सटे कुपवाड़ा जिले के मच्छेल सेक्टर में भारतीय सेना के जवान के साथ बर्बरता की वारदात में पाकिस्तान का सीधा हाथ था। सेना की उत्तरी कमान ने 22 नवंबर की घटना की जांच के पहलुओं का खुलासा करते हुए कहा कि जहां वारदात हुई थी, वहां से पाकिस्तानी डिफेंस फोर्स, पाकिस्तान स्टैंडर्ड चिन्हित सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन
छानबीन के दौरान जो नाइट विजन उपकरण मिला है उस पर गवर्नमेंट प्रॉपर्टी की सील है। यह उपकरण अमेरिका निर्मित है और इसे पाकिस्तानी सेना इस्तेमाल करती है। उत्तरी कमान ने एक बयान में कहा कि 22 नवंबर को मच्छेल सेक्टर में पेट्रोलिंग कर रहे जवानों पर घात लगाकर हमला किया गया।
विज्ञापन
तीन जवान हमले में शहीद हो गए जिनमें से एक के शव के साथ हमलावरों ने बर्बरता की।
Trending Videos
भारतीय जवानों के शव से हुई थी बर्बरता
पाकिस्तान
- फोटो : social media
घटनास्थल पर छानबीन के दौरान जो सामान बरामद हुआ उससे साफ होता है कि हमले को अंजाम देने के लिए पाकिस्तान की प्रत्यक्ष भूमिका थी।
इससे पूर्व 28 अक्तूबर को मच्छेल सेक्टर में ही पाकिस्तानी सेना के कवर फायर से आतंकी एलओसी के इस पार दाखिल हुए और भारतीय जवान की हत्या कर उसके शव के साथ बर्बरता की।
जून 2008 में पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम ने केल सेक्टर में जवान की हत्या कर दी थी। जवान का शव बिना सिर के पाया गया था।
इससे पूर्व 28 अक्तूबर को मच्छेल सेक्टर में ही पाकिस्तानी सेना के कवर फायर से आतंकी एलओसी के इस पार दाखिल हुए और भारतीय जवान की हत्या कर उसके शव के साथ बर्बरता की।
जून 2008 में पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम ने केल सेक्टर में जवान की हत्या कर दी थी। जवान का शव बिना सिर के पाया गया था।