फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pakistan show hurriyat real represent of Kashmir on the international stage

कश्मीर हड़पने के लिए पाकिस्तान रच रहा है ये साजिश

Mon, 31 Aug 2015 10:13 AM IST
Updated Mon, 31 Aug 2015 10:13 AM IST
विज्ञापन
pakistan show hurriyat real represent of Kashmir on the international stage

हुर्रियत कांफ्रेंस और कश्मीर को लेकर भारत के कड़े रुख से बेनकाब हो चुके पाकिस्तान ने अब नई चाल चली है। उसने अमेरिका और यूरोप में कश्मीरियों के नाम पर चल रहे छोटे-छोटे संगठनों की मदद से हुर्रियत को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर राज्य का असल नुमाइंदा दिखाने की साजिश रची है। इसकी जिम्मेदारी पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में बड़े पद पर रह चुके एक नेता को सौंपी गई है।

विज्ञापन


दरअसल, हुर्रियत के ज्यादातर नेता पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं के सुर में सुर मिलाकर भारत में तो चर्चा बटोर लेते हैं, लेकिन, विश्व मीडिया और अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर उन्हें कोई जगह नहीं मिलती है।
विज्ञापन


दूसरी ओर, संयुक्त राष्ट्र हो अथवा अमेरिका या यूरोप के मानवाधिकार मंच, कश्मीर मसले को उठाकर हर बार पाकिस्तान को फजीहत का सामना करना पड़ता है। इसीलिए एनएसए स्तर की वार्ता टूटने का ठीकरा अपने सिर फूटने से आहत पाकिस्तान सरकार ने कश्मीर को लेकर तुरंत ही नई चाल चल दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने संयुक्त राष्ट्र के सामने प्रदर्शन को लेकर रणनीति बना रहे कुछ अमेरिकी संगठनों पर हुर्रियत नेताओं को भी न्यूयार्क बुलाने का दबाव बनाया है।

संयुक्त राष्ट्र के सामने 25 अक्तूबर को प्रदर्शन

pakistan show hurriyat real represent of Kashmir on the international stage

पीओके में अहम ओहदे पर रह चुके बैरिस्टर सुल्तान महमूद चौधरी ने हाल ही में अमेरिका के स्प्रिंगफील्ड में दक्षिण एशिया में शांति स्थापित करने में मदद मांगने के नाम पर कई एनजीओ के साथ बैठक की।

इसमें उन्होंने अपना असल एजेंडा यानी कश्मीर मुद्दा सामने रखते हुए उन संगठनों से संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका पर दबाव बनाने के लिए कार्यक्रम करने और उसमें हुर्रियत नेताओं को बुलाने का आग्रह किया गया।

बैरिस्टर चौधरी के अनुसार, कश्मीर के मसले पर सक्रिय अमेरिकी और यूरोपीय संगठन मिलकर 25 अक्तूबर को न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करेंगे। ज्यादा मानवाधिकार संगठनों को जोड़ने के लिए इसे वर्ल्ड पीस फोरम नाम के एनजीओ के बैनर तले आयोजित किया जा रहा है।

गिलानी, मलिक को वीजा देने का आग्रह
अमेरिका में सक्रिय वर्ल्ड कश्मीर कांग्रेस और बैरिस्टर चौधरी नेवाशिंगटन से बयान जारी कर भारत सरकार से हुर्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी, मीरवाइज उमर फारूक, यासीन मलिक और शब्बीर अहमद शाह को न्यूयार्क का वीजा देने का आग्रह भी कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed