फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistan shells six places in 24 hours six pakistani troops dies across the border in retaliation destroyed several posts

पाकिस्तान ने 24 घंटे में छह जगह बरसाए गोले, जवाबी कार्रवाई में सीमा पार छह सैनिक ढेर, कई चौकियां तबाह

Sun, 11 Oct 2020 10:06 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुंछ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुंछ Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 11 Oct 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Pakistan shells six places in 24 hours six pakistani troops dies across the border in retaliation destroyed several posts
पाकिस्तानी गोले को निष्क्रिय करते भारतीय जवान - फोटो : amar ujala

पाकिस्तानी सेना ने अपनी नापाक हरकत को अंजाम देते हुए शनिवार से रविवार तक पुंछ के जिले के बालाकोट सेक्टर से लेकर दिगवार सेक्टर तक छह स्थानों पर सेना की चौकियों और रिहायशी इलाकों में गोलाबारी की। रात भर पाकिस्तान ने मोर्टार से गोले दागे। जवाबी कार्रवाई में सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। इस गोलाबारी में पाकिस्तानी सेना के छह सैनिक मारे गए और कई चौकियां तबाह हुईं हैं। 

विज्ञापन


रविवार सुबह छह बजे तक गोलाबारी होती रही। रविवार शाम करीब सवा छह बजे दोबारा पाकिस्तानी सेना ने जिले के दिगवार, करमाड़ा, खड़ी और गुलपुर सेक्टर में गोलाबारी शुरू कर दी। दो दशक बाद रविवार को पुंछ नगर में एक दर्जन से अधिक पाकिस्तानी गोले गिरे। इससे लोगों में दहशत है। धमाके कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दे रहे हैं। सेना ने करारा जवाब दिया है। खबर लिखे जाने तक दोनों तरफ से गोलाबारी जारी थी।
विज्ञापन


बताया जाता है कि रविवार को देर शाम पाकिस्तानी सेना ने लगातार तीसरे दिन नियंत्रण रेखा के दिगवार, करमाड़ा, खड़ी और गुलपुर सेक्टर में रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर गोलाबारी की। इस दौरान पाकिस्तानी सेना ने अपनी गोलाबारी का दायरा बढ़ाते हुए पुंछ नगर को भी निशाना बनाकर करीब एक दर्जन से अधिक एयर बर्स्ट गोले दागे, जो नगर के शीचूंगा, मोहल्ला तालाब और बेतार नदी में आ गिरे, हालांकि इससे किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तानी चौकी में लगी आग

सेना की तरफ से भी मुंह तोड़ जवाब देते हुए पाकिस्तानी सेना की उन चौकियों पर जवाबी गोले दागे, जिससे करमाड़ा क्षेत्र के उस पार स्थित पाकिस्तानी सेना की चौकी में आग लग गई। इसकी लपटें काफी दूर तक दिखाई दे रही थीं। वहीं करमाड़ा के ग्रामीण मोहम्मद शाहनवाज का कहना है कि पाकिस्तानी सेना पिछले तीन दिनों से इस चोकी से हमारे इलाके में भारी गोलाबारी कर रही थी। रविवार करीब आठ बजे भारतीय सेना ने इस चौकी पर गोले दागे तो उसके बाद से चौकी आग की लपटों में घिरी हुई है, और उसके बाद से वहां से गोलाबारी भी शांत हो गई है।

सुंदरबनी में भी मोर्चा खोला
सुंदरबनी सेक्टर के गांव मिनका में भी पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन कर सेना की चौकियों को निशाना बनाया। किसी भी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। यहां रविवार देर शाम पाकिस्तान ने छोटे-बडे़ हथियारों से भारतीय क्षेत्र में गोले बरसाए। खबर लिखे जाने तक दोनों तरफ से गोलाबारी जारी थी। संवाद

हीरानगर में आईबी पर सात घंटे गोलाबारी
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भी पाकिस्तान संघर्ष विराम का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहा है। शनिवार रात को भी पाकिस्तानी रेंजर्स ने करीब सात घंटे गोलाबारी कर सैन्य चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाने का प्रयास किया। इस दौरान शनिवार रात दस बजे से रविवार सुबह पांच बजे तक पाकिस्तान की पप्पु चक व जगवाल पोस्ट से 25 चिनाब रेंजर्स ने रुक-रुक कर गोलीबारी की। बीएसएफ की करोल कोठा व फकीरा पोस्ट व उसके साथ लगते रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया। हालांकि, इसमें किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed