फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistan Shells Civilian Areas in Jammu City 1 Killed 5 Injured in Mortar Attack Pakistan Ceasefire Violation

IND vs PAK Ceasefire: 'बारूद की गंध और आंखों के सामने बिखरा था खून...', घर में सोई थी मां-बेटी अचानक हुआ हमला

Sun, 11 May 2025 03:24 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 11 May 2025 03:24 PM IST
सार

पाकिस्तान ने जम्मू शहर में गोले दागे थे। इसमें एक की मौत और पांच घायल हो गए। शनिवार सुबह पाकिस्तानी सेना ने जम्मू के रिहायशी इलाकों पर हमला किया। जानीपुर में एक घर पर गोला गिरा। गोले की क्षमता इतनी ज्यादा थी छत पर एक बड़ा छेद बन गया। 

विज्ञापन
Pakistan Shells Civilian Areas in Jammu City 1 Killed 5 Injured in Mortar Attack Pakistan Ceasefire Violation
विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

भारत-पाकिस्तान में तनाव के बीच शनिवार को सुबह पहली बार शहर के अंदरूनी इलाकों को निशाना बनाया गया। पाकिस्तानी सेना ने रिहाड़ी, जानीपुर, आप शंभू मंदिर और रायपुर खेरी में ड्रोन और मोर्टार से गोले दागे। इसमें खेरी बन तालाब के जाकिर हुसैन (45) की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हुए। इनका जीएमसी में उपचार जारी है। 
विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब छह बजे पाकिस्तान की तरफ से अचानक हमला शुरू हुआ। मोर्टार से बमबारी शुरू की। रिहाड़ी, जानीपुर और रायपुर खेरी में लोगों के घरों पर गोले गिरे। आप शंभू मंदिर के मुख्य प्रवेशद्वार के पास भी धमाका हुआ। शहर के चार स्थानों पर हुए हमले से घर और वाहन क्षतिग्रस्त हुए। इन हमलों से लोग दहशत में दिखे। 
विज्ञापन


पहला हमला करीब पौने छह बजे रिहाड़ी में बेबी केटरर इलाके में हुआ। यहां मोर्टार शैल एक मकान की तीसरी मंजिल पर गिरा, जिससे घर क्षतिग्रस्त हो गया। इसका मलबा घर के नीचे खड़ी कार, स्कूटी और बाइक पर गिरा। इससे वाहनों के शीशे भी टूट गए। अचानक हुए हमले से घर में रहने लोग सहम गए और बाहर की तरफ भागे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच विनीत गुप्ता, नीरज गुप्ता, हिताक्षी गुप्ता व राजिंद्र कुमार घायल हुए। इसके बाद कैरी खान बनतालाब में एक पेड़ पर मोर्टार शैल गिरा। इससे उस समय वहां मौजूद जाकिर हुसैन की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हुए। स्थानीय निवासी मोहम्मद खान ने बताया कि इलाके में बड़ी संख्या में गोले गिरे हैं। पाकिस्तान आम लोगों को निशाना बना रहा है। 
Trending Videos

घर में सोई थी मां-बेटी अचानक हुआ हमला 
पाकिस्तान की नापाक हरकत का शिकार जम्मू शहर भी बना। शनिवार सुबह पाकिस्तानी सेना ने जम्मू के रिहायशी इलाकों पर हमला किया। जानीपुर में एक घर पर गोला गिरा। गोले की क्षमता इतनी ज्यादा थी छत पर एक बड़ा छेद बन गया। 
 

गनीमत यह रही है जिस कमरे की छत पर छेद बना वह बंद था। उसमें कोई नहीं रहता था, जिससे जानी नुकसान नहीं हुआ। हमला सुबह करीब छह बजे हुआ। उस समय घर में मां और बेटी एक कमरे में सोर्ड थीं। बेटी ने कहा कि धमाके की आवाज से जब जागी तो मलबा बिखरा पड़ा था। 

बारूद की गंध और आंखों के सामने बिखरा था खून 
जम्मू की रिहाड़ी कॉलोनी निवासी नीरज गुप्ता ने बताया कि शहर में शनिवार को रोशनी की पहली किरण तक सब कुछ ठीक था, लेकिन कुछ देर बाद ही पाकिस्तानी हमले से सब कुछ बदल गया। बारूद की गंध और आंखों के सामने खून बिखरा था। कुछ समझ नहीं आ रहा था। 

 

पाकिस्तानी हमले से रिहाड़ी कॉलोनी, बन तालाब व नौशेरा से घायल हुए जीएमसी जम्मू में उपचार के लिए लाए गए। उन्होंने बताया कि गोलाबारी की अलग-अलग घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि नौ लोग घायल हुए हैं। 

अस्पताल में उपचाराधीन चिकित्सा कर्मचारी नीरज गुप्ता (53) ने बताया कि शनिवार सुबह परिवार के सदस्य काम पर जाने की तैयारी में थे कि अचानक जोरदार धमाके के साथ एक गोला घर की छत के साथ गिरा। इसके बाद चीख-पुकार मच गई। 

 

गोला गिरने के दौरान हम कमरे के बाहर खड़े थे और बेटी हिताक्षी गुप्ता (21) कमरे में चाय पी रही थी। धमाके की चपेट में आने से पड़ोसी विनीत गुप्ता (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। घर के बाहर खड़ी दस से अधिक गड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं।

 

एक अन्य घायल ठठर बन तालाब निवासी शोना बेगम (50) ने बताया कि परिवार के कुछ सदस्य जाग रहे थे तो कुछ अन्य कार्यों में व्यस्त थे। तभी एक शेल घर की खिड़की तोड़ते हुए पैर में आकर लगा, जिससे पैर में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed