फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pakistan's envoy abdul basit india violated ceasefire 57 times

पाक विदेश सचिव का दावा, भारत ने 57 बार की फायरिंग

Thu, 21 Aug 2014 09:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 21 Aug 2014 09:51 AM IST
विज्ञापन
pakistan's envoy abdul basit  india violated ceasefire 57 times

कश्मीरी अलगाववादी नेताओं से बातचीत के कारण विदेश सचिव स्तर की वार्ता रद्द होने के बावजूद पाकिस्तान अपने अड़ियल रुख पर डटा हुआ है। उसने बुधवार को कहा कि वह अलगाववादी नेताओं से बात करता रहेगा क्योंकि कश्मीर समस्या के हल के लिए इस मुद्दे से जुड़े सभी पक्षों से बात करना जरूरी है।

विज्ञापन


पाकिस्तान ने उल्टे भारत पर सीजफायर उल्लंघन का आरोप भी जड़ दिया है। लेकिन भारत ने भी तीखे जवाब में पाकिस्तान को चेताया है कि वह कश्मीर मुद्दे पर शिमला समझौते का पालन करे।
विज्ञापन


साथ ही भारत ने स्पष्ट किया कि उसकी और से सीजफायर उल्लंघन नहीं किया जाता बल्कि पाकिस्तान द्वारा सीजफायर उल्लंघन किए जाने पर जवाबी कार्रवाई की जाती है।

पाकिस्तानी उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने जुलाई महीने से अब तक भारत की ओर से 57 बार सीजफायर उल्लंघन का दावा किया। उन्होंने वार्ता से पूर्व अलगाववादी नेताओं से मुलाकात को भी जायज ठहराया और कहा कि बीते दो दशकों से इस तरह की मुलाकात हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेश मंत्रालय ने बास‌ित को द‌िया कड़ा जबाव

pakistan's envoy abdul basit  india violated ceasefire 57 times

उन्होंने कहा कि अलगाववादी नेता कश्मीर के असली प्रतिनिधि हैं। बासित की टिप्पणी का कड़ा जवाब देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरुद्दीन ने कहा है कि शिमला समझौते के बाद वर्ष 1999 के लाहौर घोषणा पत्र में दोनों ही देशों ने कश्मीर को द्विपक्षीय मुद्दा माना है।

उन्होंने भारत की ओर से सीजफायर का उल्लंघन किए जाने के आरोपों को भी निराधार करार दिया। पाकिस्तानी उच्चायुक्त की अलगाववादियों से मुलाकात से नाराज भारत ने 25 अगस्त को दोनों देशों के बीच होने वाली विदेश सचिव स्तर की वार्ता को रद्द कर दिया था।

हालांकि भारत की नाराजगी को तवज्जो न देने हुए पाकिस्तानी उच्चायुक्त ने मंगलवार को भी तीन अलगाववादी नेताओं से मुलाकात की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed