{"_id":"57c3ccf24f1c1bbd4e2caf9b","slug":"pakistan-s-chess-team-will-not-come-jammu","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खेलों में भी पाकिस्तान ने शुरू की राजनीति, जम्मू नहीं आएंगे शतरंज खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलों में भी पाकिस्तान ने शुरू की राजनीति, जम्मू नहीं आएंगे शतरंज खिलाड़ी
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Mon, 29 Aug 2016 11:19 AM IST
विज्ञापन
शतरंज
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में शतंरज खेलने से मना कर दिया है। रियासत की मेजबानी में पहली मर्तबा आयोजित होने जा रही साउथ एशियन एमेच्योर चेस चैंपियनशिप में कश्मीर हिंसा का हवाला देकर पाकिस्तान ने अपने खिलाड़ियों को एनओसी देने से साफ इनकार कर दिया है।
सार्क समूह के सदस्य आठ मुल्कों की शिरकत वाली चैंपियनशिप पहली बार जम्मू में होगी। यह चैंपियनशिप एक से छह सितंबर तक चलेगी।
इसमें भारत के अलावा पाकिस्तान, भूटान, नेपाल, अफगानिस्तान, श्रीलंका, मालदीव और बांग्लादेश को आमंत्रित किया गया था। चैंपियनशिप के लिए आल इंडिया चेस फेडरेशन की ओर से आनलाइन एंट्री मांगी गई। पर कश्मीर हिंसा के चलते कई देशों के खिलाड़ियों ने सुरक्षा का तर्क देकर आने से मना कर दिया है।

अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने भी आने से किया मना
शतरंज
- फोटो : demopic
सूत्रों के अनुसार चैंपियनशिप के लिए पहले एंट्री मालदीव की आई थी। पर खिलाड़ी अब जम्मू-कश्मीर में नहीं आना चाहते। अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने भी मना कर दिया है। हालांकि, नेपाल और बांग्लादेश के खिलाड़ियों की एंट्री आई है।
आठ में से अब कितने मुल्कों के खिलाड़ी चैंपियनशिप में हिस्सा लेते हैं यह आयोजन शुरू होने पर ही पता चल सकेगा। जम्मू में गुज्जर देश चैरिटेबल ट्रस्ट, छन्नी हिम्मत में करवाई जाने वाली इस चैंपियनशिप में नौ राउंड के मुकाबलों में विजेताओं को दस लाख रुपये के पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।
इस चैंपियनशिप को शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम श्रीनगर से कश्मीर हिंसा के कारण जम्मू शिफ्ट कर दिया गया।