{"_id":"b1067484fb36b79f4759802ed6793133","slug":"pakistan-rangers-violate-ceasefire-fire-on-border-out-post-in-arnia-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरनिया में तीन पोस्टों पर पाक ने की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरनिया में तीन पोस्टों पर पाक ने की फायरिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 28 Jan 2015 10:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान रेंजरों ने अरनिया सेक्टर की तीन पोस्टों पर मंगलवार शाम करीब 9 बजे फायरिंग की। सबसे पहले चिनाज पोस्ट पर पाकिस्तानी रेंजरों ने छोटे हथियारों से फायरिंग की। इसके बाद पीतल पोस्ट और टेंटगार्ड पोस्ट पर भी फायरिंग शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
अरनिया के कठार गांव में आतंकी हमला होने के बाद लगातार अरनिया में पाक की तरफ से संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जा रहा है। वहीं सेना ने नेकोबाल पोस्ट के पास एक बम को निष्क्रिय किया। सेना की गश्त के दौरान बम मिला, जिसे बम निरोधक दस्ते की मदद से निष्क्रिय कर दिया गया।
विज्ञापन
मंगलवार की देर रात अरनिया और आरएस पुरा सेक्टर की तीन भारतीय चौकियों पर पाकिस्तानी गोलाबारी से अंतर्राष्ट्रीय सीम से सटे गांवों के लोगों में दहशत है। गणतंत्र दिवस के चलते आतंकी हमलों की आशंका ने भी सीमावर्ती गांवों के लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
पिछले कुछ दिनों से पूरे सीमावर्ती क्षेत्र में पाकिस्तान आए दिन संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। गौरतलब है कि पाकिस्तान ने निकोवाल, जुगन चक और जयकिशन चौकियों पर गोलाबारी की है। भठ्ठा गांव में भी मोर्टार का गोला गिरा है। इससे लोगों में दहशत का माहौल है।