फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pakistan rangers shell arnia

पाक क्षेत्र में हवाई फायरिंग से सीमांत गांवों में दहशत

Thu, 27 Nov 2014 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 27 Nov 2014 01:44 AM IST
विज्ञापन
pakistan rangers shell arnia

बुधवार को पाक सीमा में चार राउंड गोलियां चलने की आवाज सुनकर इधर भारतीय सीमा में ग्रामीणों के बीच दहशत का आलम पैदा हो गया। पाकिस्तान की ओर से सीजफायर के उल्लंघन की आशंका में खेतों में काम कर ग्रामीण अपने घरों की ओर भागने लगे। इतना ही नहीं सीमा पर तैनात जवान भी फायर की आवाज सुनकर चौकन्ने हो गए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर पौने एक बजे के करीब भारतीय सैन्य चौकी चिनाज के सामने स्थित पाकिस्तान के चेक पोस्ट से चार राउंड हवाई फायर हुए। यह फायरिंग भारतीय चौकी को निशाना बनाकर नहीं की गई थी। एक के बाद एक चार फायर हवा में किए गए, इससे किसी किस्म का नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन


जैसे ही एक के बाद एक चार फायर किए गए, भारतीय सीमा में अपने खेतों में काम कर रहे किसान गोली की आवाज सुनकर अपने घरों की ओर भागने लगे। हवाई फायर के पीछे पाकिस्तान की क्या मंशा थी, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस माह की 12 तारीख को दिन में साढ़े ग्यारह बजे के करीब स्टाप टू नामक भारतीय चौकी पर छोटे हथियारों से फायरिंग की गई। 16 नवंबर को टेंट गार्ड नामक भारतीय चौकी को निशाना बनाकर 52 एमएम मोर्टार के तीन गोले दागे गए। छह नवंबर को नेकाआल पोस्ट पर भी पाकिस्तान ने गोलाबारी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed