{"_id":"5a01b41d4f1c1bda538bb7d5","slug":"pakistan-plan-to-panic-in-india-with-the-help-of-china-s-mortar-and-us-gun","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: चीन के मोर्टार और अमेरिका के बंदूक की मदद से भारत में दहशत की साजिश रच रहा पाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: चीन के मोर्टार और अमेरिका के बंदूक की मदद से भारत में दहशत की साजिश रच रहा पाक
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Tue, 07 Nov 2017 08:44 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : BASIT ZARGAR
पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर से भारत में दहशत पैदा करने की साजिश रची जा रही है। जानकारी के मुताबिक पाक की सुरक्षा एजेंसियां भारत में किसी बडे आतंकी घटना को अंजाम देने के लिए दहशतगर्दों को विदेशी हथियार मुहैया करा रही है।
विज्ञापन
एक ओर बार्डर पर पाक रेंजर्स जहां चीन निर्मित मोर्टार की मदद से सीमा पर सेना की चौकियों के साथ-साथ से सीमा से सटे इलाके में गोलाबारी कर दहशत फैलाते है वहीं दूसरी ओर आतंकियों को विदेशी हथियार मुहैया कराने का एक और मामला सामने आया है।
विज्ञापन
बता दें कि पुलवामा एनकाउंटर में मारे गए आतंकियों के पास से अमेरिका में बनी एम-4 कार्बाइन बरामद हुई है। गौरतलब है कि जो राइफल आतंकियों के पास से बरामद हुई है उसका प्रयोग अमेरिका के सुरक्षा बलों के साथ साथ पाक की स्पेशल फोर्सेस करती है ऐसे में यह सवाल उठना लाजमी है कि आखिर पाक के आतंकियों के पास इतने आधुनिक हथियार कहां से आए।
विज्ञापन