फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistan moves 72 terrorist launchpads further away from the border

Jammu: 72 आतंकी लॉन्चपैड को सीमा से और दूर ले गया पाकिस्तान, बीएसएफ ने कहा- दुश्मन के हर पैंतरे पर नजर

Sun, 30 Nov 2025 05:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 30 Nov 2025 05:42 AM IST
सार

हालांकि पाकिस्तान की करतूतों को देखते हुए बीएसएफ ने कहा कि उसकी दुश्मन के हर पैंतरे पर कड़ी नजर है। अगर सरकार ऑपरेशन सिंदूर 2.0 शुरू करने का फैसला करती है, तो बीएसएफ शत्रु को भारी नुकसान पहुंचाने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
Pakistan moves 72 terrorist launchpads further away from the border
भारत पाकिस्तान बॉर्डर - फोटो : ANI

विस्तार

ऑपरेशन सिंदूर में करारी शिकस्त से खौफ में आए पाकिस्तान ने अपने 72 से अधिक आतंकी लॉन्चपैड को भारतीय सीमा से और दूर स्थानांतरित कर दिया है। हालांकि पाकिस्तान की करतूतों को देखते हुए बीएसएफ ने कहा कि उसकी दुश्मन के हर पैंतरे पर कड़ी नजर है। अगर सरकार ऑपरेशन सिंदूर 2.0 शुरू करने का फैसला करती है, तो बीएसएफ शत्रु को भारी नुकसान पहुंचाने के लिए तैयार है।

विज्ञापन


बीएसएफ जम्मू फ्रंटियर के डीआईजी विक्रम कुंवर ने जम्मू फ्रंटियर हेड क्वार्टर पर आईजी शशांक आनंद व डीआईजी कुलवंत राय के साथ शनिवार को प्रेसवार्ता की। डीआईजी ने बताया कि सियालकोट और जफरवाल के अंदरूनी इलाकों में आतंकियों के करीब 12 लॉन्चपैड सक्रिय हैं, जबकि अन्य 60 लॉन्चपैड भी काम कर रहे हैं। लॉन्चपैड में मौजूद आतंकियों की संख्या बदलती रहती है। 
विज्ञापन


वे वहां स्थायी रूप से नहीं रहते। दो-तीन की संख्या में आतंकियों को घुसपैठ कराते समय ये लॉन्चपैड सक्रिय होते हैं। मौजूदा समय में अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे इलाकों में कोई प्रशिक्षण शिविर नहीं है। पहले जैश के लोग निचले और लश्कर के लोग ऊंचाई वाले इलाकों में सक्रिय रहते थे। ऑपरेशन सिंदूर के बाद दोनों ने संयुक्त दल बनाया है, जिसमें कोई भी प्रशिक्षण प्राप्त कर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑपरेशन सिंदूर बंद नहीं, सिर्फ स्थगित : आईजी
बीएसएफ जम्मू फ्रंटियर के आईजी शशांक आनंद ने कहा, ऑपरेशन सिंदूर बंद नहीं, बल्कि स्थगित हुआ है। मौका मिला तो पिछली बार से और अधिक नुकसान पहुंचाएंगे। दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब देंगे।

  • आईजी ने कहा-जम्मू-कश्मीर में करीब दो सौ किमी लंबी भारत-पाक सीमा पर बीएसएफ के जवान चौबीस घंटे मुस्तैद हैं। बीएसएफ को पारंपरिक से लेकर हाइब्रिड तक हर प्रकार के युद्धों का अच्छा अनुभव है। बीएसएफ ड्रोन तकनीक पर भी निरंतर काम कर रहा है और इसे मजबूत बना रहा है। अगले साल और भी अधिक सफल होने की उम्मीद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed